Begin typing your search above and press return to search.

Petrol-Diesel Price Today October 05, 2024: पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव, जानें अपने शहर का तजा भाव

Petrol-Diesel Price Today October 05, 2024: इजरायल, ईरान, और लेबनान के बीच छिड़ी जंग का असर अब वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों पर दिखने लगा है।

Petrol-Diesel Price Today October 05, 2024: पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव, जानें अपने शहर का तजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol-Diesel Price Today October 05, 2024: इजरायल, ईरान, और लेबनान के बीच छिड़ी जंग का असर अब वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों पर दिखने लगा है। पिछले कुछ दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का सिलसिला थम गया है, और अब कीमतें फिर से बढ़ने लगी हैं। शनिवार को कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा दर्ज किया गया, जिसमें डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.91% बढ़कर 74.38 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 0.55% बढ़कर 78.05 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। हालांकि, कुछ भारतीय राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट आई है।

पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें

  • आंध्र प्रदेश: पेट्रोल 20 पैसे और डीजल 19 पैसे कम होकर क्रमशः 109.58 और 97.42 रुपये प्रति लीटर हो गया।
  • अरुणाचल प्रदेश: पेट्रोल 42 पैसे और डीजल 40 पैसे सस्ता होकर क्रमशः 90.62 और 80.16 रुपये प्रति लीटर हो गया।
  • गुजरात: पेट्रोल-डीजल 6-6 पैसे कम होकर क्रमशः 94.66 और 90.33 रुपये प्रति लीटर हो गया।

इन राज्यों में भी गिरे दाम

  • हिमाचल प्रदेश: पेट्रोल 52 पैसे और डीजल 30 पैसे सस्ता होकर क्रमशः 95.29 और 87.41 रुपये प्रति लीटर हो गया।
  • जम्मू-कश्मीर: पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 20 पैसे सस्ता होकर क्रमशः 95.43 और 81.28 रुपये प्रति लीटर हो गया।
  • लद्दाख: पेट्रोल 89 पैसे और डीजल 81 पैसे सस्ता होकर क्रमशः 102.52 और 87.53 रुपये प्रति लीटर हो गया।
  • मणिपुर: पेट्रोल 7 पैसे और डीजल भी 7 पैसे कम होकर क्रमशः 99.19 और 85.25 रुपये प्रति लीटर हो गया।

अन्य राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • पंजाब: पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 21 पैसे सस्ता होकर क्रमशः 97.33 और 87.83 रुपये प्रति लीटर हो गया।
  • तमिलनाडु: पेट्रोल-डीजल 3-4 पैसे सस्ता होकर क्रमशः 100.85 और 92.43 रुपये प्रति लीटर हो गया।
  • उत्तर प्रदेश: पेट्रोल-डीजल 4-5 पैसे कम होकर क्रमशः 94.65 और 87.76 रुपये प्रति लीटर हो गया।
  • उत्तराखंड: पेट्रोल 23 पैसे और डीजल 30 पैसे कम होकर क्रमशः 93.22 और 88.02 रुपये प्रति लीटर हो गया।

चार प्रमुख महानगरों में ईंधन के रेट

  • दिल्ली: पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर।
  • मुंबई: पेट्रोल 103.44 और डीजल 87.97 रुपये प्रति लीटर।
  • कोलकाता: पेट्रोल 104.95 और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर।
  • चेन्नई: पेट्रोल 3-4 पैसे सस्ता होकर 100.85 और डीजल 92.43 रुपये प्रति लीटर।

हर सुबह अपडेट होते हैं नए रेट

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट किया जाता है। इन रेट्स में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, और वैट जैसी चीजें जुड़ने के बाद अंतिम दाम तय होते हैं, जिससे ईंधन की कीमतें बढ़ जाती हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG NEWS के साथ जुड़े रहें और रोजाना अपने शहर के ताजा रेट्स की जानकारी प्राप्त

Ragib Asim

Ragib Asim पिछले 8 वर्षों से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। क्राइम, पॉलिटिक्स और मनोरंजन रिपोर्टिंग के साथ ही नेशनल डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है।

Read MoreRead Less

Next Story