Begin typing your search above and press return to search.

Petrol-Diesel Price Today 05 November: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत

Petrol-Diesel Price Today 05 November: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हर रोज़ मामूली बदलाव देखने को मिलता है, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ता है। खासकर जयपुर, मुंबई, दिल्ली , बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता जैसे बड़े शहरों में ईंधन की कीमतें वाहन मालिकों और परिवहन उद्योग पर गहरा प्रभाव डालती हैं।

Petrol-Diesel Price Today 05 November: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत
X
By Ragib Asim

Petrol-Diesel Price Today 05 November: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हर रोज़ मामूली बदलाव देखने को मिलता है, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ता है। खासकर जयपुर, मुंबई, दिल्ली , बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता जैसे बड़े शहरों में ईंधन की कीमतें वाहन मालिकों और परिवहन उद्योग पर गहरा प्रभाव डालती हैं। दिवाली के ठीक बाद लोगों को महंगाई का नया झटका लगा है, क्योंकि आज 3 नवंबर को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं। देशभर में ईंधन की कीमतें बढ़ा दी गई हैं। पोर्ट ब्लेयर जैसी जगह जहां पर भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल डीजल मिलता है वहां भी इसके दाम बढ़ाए गए हैं। यहां पर पहले पेट्रोल के दाम 82.42 रुपए थे जो अब 82.46 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसके अलावा डीजल की कीमतों पर भी आमूलचूल परिवर्तन आया है। पहले डीजल 78.01 रूपए थे अब वहीं डीजल की कीमत 78.05 रुपए हो गई है।

  • मुंबई : मुंबई में पेट्रोल की कीमत ₹103.44 प्रति लीटर है, जबकि डीजल का दाम ₹89.97 प्रति लीटर है। मुंबई में कीमतों में थोड़ा उछाल देखा जा सकता है, जिसका कारण राज्य सरकार द्वारा लगाया गया कर है।
  • दिल्ली: दिल्ली में पेट्रोल का दाम 94.72 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 94.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, डीजल की कीमत भी बढ़ी है, जो पहले 87.62 रुपये प्रति लीटर थी और अब 87.67 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है।
  • कोलकाता: आज कोलकाता में पेट्रोल की कीमत ₹104.95 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹91.76 प्रति लीटर है।
  • गुरुग्राम: आज गुरुग्राम में भी पेट्रोल-डीजल के दाम दिल्ली से कुछ अलग हैं। गुरुग्राम में आज पेट्रोल की कीमत ₹97.18 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹90.05 प्रति लीटर है।
  • चेन्नई: आज चेन्नई में पेट्रोल की कीमत ₹101.23 प्रति लीटर है, जबकि डीजल का भाव ₹92.81 प्रति लीटर है।
  • बेंगलुरु: आज बेंगलुरु में पेट्रोल ₹102.92 प्रति लीटर और डीजल ₹88.99 प्रति लीटर पर बिक रहा है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर टैक्स का असर

भारत में पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Price Today) की कीमतें राज्य सरकारों और केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए टैक्स पर निर्भर करती हैं। राज्य सरकारें अपने हिसाब से टैक्स का प्रतिशत तय करती हैं, जिसके कारण हर राज्य में कीमतें अलग होती हैं। पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Price Today) के दाम सीधे तौर पर जनता के बजट को प्रभावित करते हैं, इसलिए सरकार समय-समय पर इसमें बदलाव करती रहती है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों उतार-चढ़ाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर भारत के पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Price Today) की कीमतों पर पड़ता है। हाल के दिनों में कच्चे तेल के दाम स्थिर रहने से भारत में भी पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price Today) की कीमतें स्थिर हैं। हालांकि, कोई भी बड़ा बदलाव आने पर इसका असर घरेलू बाजार पर देखने को मिल सकता है।

हर सुबह अपडेट होते हैं नए रेट

भारतीय ऑयल कंपनियां कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय दामों के आधार पर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इन दामों में रोजाना बदलाव की जानकारी इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम द्वारा जारी की जाती है।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story