Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Prices Today 05 May 2024: पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी, जानें 1 लीटर पेट्रोल- डीजल के दाम

Petrol Diesel Prices Today 05 May 2024: इन दिनों कच्चे तेल की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हफ्ते भर में इसके दामों में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Prices Today 05 May 2024: इन दिनों कच्चे तेल की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हफ्ते भर में इसके दामों में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पिछले महीने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को सस्ता किया गया है। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2-2 रुपये की छूट दी गई थी। तेल कंपनियों ने 5 मई के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है। आइए जानते हैं देश के महानगरों और कुछ चुनिंदा शहरों में पेट्रोल-डीजल का क्या दाम (Petrol-Diesel Price Today) है.

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • दिल्ली: पेट्रोल - 94.72 रुपये, डीजल - 87.62 रुपये
  • मुंबई: पेट्रोल - 104.21 रुपये, डीजल - 92.15 रुपये
  • कोलकाता: पेट्रोल - 103.94 रुपये, डीजल - 90.76 रुपये
  • चेन्नई: पेट्रोल - 100.75 रुपये, डीजल - 92.32 रुपये
  • बेंगलुरु: पेट्रोल - 99.84 रुपये, डीजल - 85.93 रुपये
  • लखनऊ: पेट्रोल - 94.65 रुपये, डीजल - 87.76 रुपये
  • नोएडा: पेट्रोल - 94.83 रुपये, डीजल - 87.96 रुपये
  • गुरुग्राम: पेट्रोल - 95.19 रुपये, डीजल - 88.05 रुपये
  • चंडीगढ़: पेट्रोल - 94.24 रुपये, डीजल - 82.40 रुपये
  • पटना: पेट्रोल - 105.18 रुपये, डीजल - 92.04 रुपये

अगर बात महानगरों की करें तो केंद्र सरकार की इस राहत के बाद नई दिल्ली में पेट्रोल की ताजा कीमत 96.72 रुपये से गिरकर 94.72 रुपये हो गई है। मुंबई में 106.31 रुपये के बजाए 104.21 रुपये, कोलकाता में 106.03 रुपये के बजाए 103.94 रुपये और चेन्नई में 102.63 रुपये के बजाए 100.75 रुपये हो गई है।

डीजल की बात करें तो दिल्ली में 89.62 रुपये के बजाए ताजा कीमत 87.62 रुपये होगी। मुंबई में 94.27 रुपये के बजाए 92.15 रुपये, कोलकाता में 92.76 रुपये के बजाए 90.76 रुपये और चेन्नई में 94.24 रुपये के बजाए 92.32 रुपये लेटेस्ट कीमत है।

OMCs जारी करती हैं दाम

बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं। हालांकि, 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनियां अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं। घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं।

घर बैठे चेक कर सकते हैं दाम

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं। इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story