Begin typing your search above and press return to search.

Petrol-Diesel Price Today October 04, 2024: पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव, जानें अपने शहर का तजा भाव

Petrol-Diesel Price Today October 04, 2024: आज, 4 अक्टूबर 2024, देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव किया गया है। कुछ शहरों में कीमतें बढ़ी हैं तो कुछ में घटाई गई हैं।

Petrol-Diesel Price Today October 04, 2024: पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव, जानें अपने शहर का तजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol-Diesel Price Today October 04, 2024: आज, 4 अक्टूबर 2024, देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव किया गया है। कुछ शहरों में कीमतें बढ़ी हैं तो कुछ में घटाई गई हैं। हालांकि, दिल्ली, मुंबई, और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 13 पैसे बढ़ाई गई हैं।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Petrol-Diesel Price Today)

  • दिल्ली: पेट्रोल - ₹94.72/लीटर, डीजल - ₹87.62/लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल - ₹103.44/लीटर, डीजल - ₹89.97/लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल - ₹104.95/लीटर, डीजल - ₹91.76/लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल - ₹100.88/लीटर, डीजल - ₹92.47/लीटर

यूपी और बिहार में पेट्रोल-डीजल के रेट (Petrol-Diesel Price in UP-Bihar)

  • बिहार: पेट्रोल - ₹107.31/लीटर (14 पैसे वृद्धि), डीजल - ₹94.02/लीटर (13 पैसे वृद्धि)
  • उत्तर प्रदेश: पेट्रोल - ₹94.57/लीटर (10 पैसे वृद्धि), डीजल - ₹87.64/लीटर (11 पैसे वृद्धि)

हर सुबह अपडेट होते हैं नए रेट

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट किया जाता है। इन रेट्स में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, और वैट जैसी चीजें जुड़ने के बाद अंतिम दाम तय होते हैं, जिससे ईंधन की कीमतें बढ़ जाती हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG NEWS के साथ जुड़े रहें और रोजाना अपने शहर के ताजा रेट्स की जानकारी प्राप्त

Ragib Asim

Ragib Asim पिछले 8 वर्षों से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। क्राइम, पॉलिटिक्स और मनोरंजन रिपोर्टिंग के साथ ही नेशनल डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है।

Read MoreRead Less

Next Story