Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Prices Today 04 May 2024: पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी, जानें 1 लीटर पेट्रोल- डीजल के दाम

Petrol Diesel Prices Today 04 May 2024: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें स्थिर होकर कारोबार कर रही हैं। इस बीच देश में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं।

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Prices Today 04 May 2024: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें स्थिर होकर कारोबार कर रही हैं। इस बीच देश में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं। देश के कुछ राज्यों व शहरों में ईंधन के दाम बढ़े हैं जबकि कुछ प्रदेशों में कीमतें घटी हैं। देश में हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियां ईंधन के नए दाम जारी करती हैं। हालांकि, पेट्रोल डीजल के दामों में होने वाले उतार-चढ़ाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर निर्धारित की जाती हैं। असम, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और गोवा समेत कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें मामूली रूप से बढ़ी हैं। वहीं, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और केरल समेत कुछ प्रदेशों में भाव घटे हैं। देश के अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी अलग अलग होती हैं। यह इसलिए क्योंकि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा गया है। ईंधन पर राज्य सरकारें अपने मुताबिक टैक्स यानी वैट और अन्य कर लगाती हैं।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

  • राजधानी दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72 और डीजल ₹87.62 प्रति लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल ₹104.21 और डीजल ₹92.15 प्रति लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल ₹103.94 और डीजल ₹90.76 प्रति लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल ₹100.75 और डीजल ₹92.34 प्रति लीटर

प्रमुख शहरों में पेट्रोल- डीजल की ताजा कीमत

  • नोएडा: पेट्रोल ₹94.94 और डीजल ₹87.94 प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: पेट्रोल ₹94.86 और डीजल ₹88.03 प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.24 और डीजल ₹82.38 प्रति लीटर
  • हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.41 और डीजल ₹95.63 प्रति लीटर
  • जयपुर: पेट्रोल ₹104.57 और डीजल ₹90.34 प्रति लीटर
  • पटना: पेट्रोल ₹105.53 और डीजल ₹92.03 प्रति लीटर
  • लखनऊ: पेट्रोल ₹94.74 और डीजल ₹87.74 प्रति लीटर

पेट्रोल-डीजल की कीमतों का पता लगाने के लिए SMS करें

अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट आप एसएसएस के जरिए भी पता कर सकते हैं। अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर भेजना होगा। अगर आप BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजकर पेट्रोल-डीजल के नए दाम की जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, अगर आप HPCL के कस्टमर हैं तो HP Price लिखकर 9222201122 पर भेजकर पेट्रोल और डीजल के दाम पता कर सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं।

रोज सुबह तय होती हैं कीमतें

ईंधन की कीमतें हर रोज सुबह में बदलती हैं. दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story