Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Prices Today 02 October: ईरान-इजराइल तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, देश में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानें आपके शहर का ताजा भाव

Petrol Diesel Prices Today 02 October: ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव का असर कच्चे तेल की कीमतों पर दिखाई दे रहा है। पिछले 24 घंटों में ब्रेंट क्रूड की कीमतों में तेजी आई है, जिससे भारत में पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।

Petrol Diesel Prices Today 02 October: ईरान-इजराइल तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, देश में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानें आपके शहर का ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Prices Today 02 October: ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव का असर कच्चे तेल की कीमतों पर दिखाई दे रहा है। पिछले 24 घंटों में ब्रेंट क्रूड की कीमतों में तेजी आई है, जिससे भारत में पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।

हाल ही में कच्चे तेल की कीमत $70 से बढ़कर $74.33 प्रति बैरल हो गई है, जिससे आने वाले दिनों में भारत में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आज 2 अक्टूबर को भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

भारत में प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72, डीजल ₹87.62
  • लखनऊ: पेट्रोल ₹94.65, डीजल ₹87.76
  • मुंबई: पेट्रोल ₹103.44, डीजल ₹89.97
  • राजस्थान: पेट्रोल ₹104.88, डीजल ₹90.36
  • तमिलनाडु: पेट्रोल ₹100.75, डीजल ₹92.34

दुनिया में पेट्रोल के दाम

दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल ईरान में ₹2.39 प्रति लीटर है, जबकि इजराइल में पेट्रोल ₹169.83 प्रति लीटर बिक रहा है।

क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल?

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ईरान और इजराइल के बीच तनाव और बढ़ता है तो कच्चे तेल की कीमतों में और उछाल आ सकता है, जिससे भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी प्रभावित हो सकती हैं। फिलहाल, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन आने वाले दिनों में यह स्थिर रह पाएगा या नहीं, यह वैश्विक घटनाक्रम पर निर्भर करेगा।

भारत में सबसे सस्ता ईंधन

अंडमान और निकोबार में आज भी सबसे सस्ता पेट्रोल ₹82.42 प्रति लीटर है, जबकि डीजल ₹78.01 प्रति लीटर पर बिक रहा है।

हर सुबह अपडेट होते हैं नए रेट

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट किया जाता है। इन रेट्स में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, और वैट जैसी चीजें जुड़ने के बाद अंतिम दाम तय होते हैं, जिससे ईंधन की कीमतें बढ़ जाती हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों का पता लगाने के लिए SMS करें

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG NEWS के साथ जुड़े रहें और रोजाना अपने शहर के ताजा रेट्स की जानकारी प्राप्त करें।

Ragib Asim

Ragib Asim पिछले 8 वर्षों से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। क्राइम, पॉलिटिक्स और मनोरंजन रिपोर्टिंग के साथ ही नेशनल डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है।

Read MoreRead Less

Next Story