Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Prices Today 01 September 2024: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, जानें आपके शहर में क्या है नया भाव?

Petrol Diesel Prices Today 01 September 2024: वैश्विक बाजार में रविवार को लगातार दूसरे दिन कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। जिसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिला.

Petrol Diesel Prices Today 27 June 2024: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, जानिए आज के ताजा रेट्स
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Prices Today 01 September 2024: वैश्विक बाजार में रविवार को लगातार दूसरे दिन कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। जिसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिला. इसी के साथ देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम बदल गए। अगर वैश्विक बाजार की बात करें तो यहां डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 3.11 प्रतिशत यानी 2.36 डॉलर गिरकर 73.55 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए। जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 2.40 फीसदी यानी 1.89 डॉलर की गिरावट के साथ 76.93 डॉलर प्रति बैरल हो गया. देश के चारों प्रमुख महानगरों को छोड़कर आज भी कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है।

इन शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट के साथ देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत बदल गई। आगरा में आज तेल की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद यहां पेट्रोल 94.51 और डीजल 87.57 रुपये प्रति लीटर हो गया। जबकि प्रयागराज में आज तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद यहां पेट्रोल-डीजल के दाम 95.10 और 88.28 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं। भुवनेश्वर में पेट्रोल 53 पैसे महंगा होकर 101.50 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। जबकि डीजल 51 पैसे चढ़कर 93.06 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल-डीजल की कीमत 20-22 पैसे बढ़कर क्रमशः 94.94 और 88.08 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई हैं। लखनऊ में रविवार को पेट्रोल 12 पैसे सस्ता होकर 94.53 और डीजल 14 पैसे गिरकर 87.62 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। मेरठ पेट्रोल 17 पैसे सस्ता होकर 94.36 और डीजल 20 पैसे गिरकर 87.41 रुपये प्रति लीटर हो गया है। शिमला में आज पेट्रोल 36 पैसे महंगा होकर 95.51 रुपये लीटर पर पहुंच गया है। जबकि डीजल 25 पैसे चढ़कर 87.57 रुपये लीटर हो गया है। श्रीनगर में पेट्रोल-डीजल 7-6 पैसे गिरकर 99.19 और 84.53 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है।

चारों महानगरों में ईंधन के दाम स्थिर

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम पिछले कई महीनों से स्थिर बने हुए हैं। दिल्ली में फिलहाल पेट्रोल का भाव 94.72 और डीजल 87.62 रुपये लीटर मिल रहा है। वहीं मायानगरी मुंबई में पेट्रोल-डीजल क्रमशः103.44 और 89.97 रुपये लीटर मिल रहा है। उधर कोलकाता में पेट्रोल के दाम 104.95 तो डीजल 93.76 रुपये लीटर बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपये लीटर पर कारोबार कर रहा है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story