Begin typing your search above and press return to search.

Petrol- Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के लेटेस्ट रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितने बदल गए दाम

Petrol-Diesel Price Update: अंतराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल के प्राइस में उछाल का असर भारत के राज्यों पर पेट्रोल-डीजल की दरों पर दिखने लगा है।

Petrol- Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के लेटेस्ट रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितने बदल गए दाम
X
By Ragib Asim

Petrol-Diesel Price Update: अंतराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल के प्राइस में उछाल का असर भारत के राज्यों पर पेट्रोल-डीजल की दरों पर दिखने लगा है। मंगलवार को WTI क्रूड 0.32 डॉलर महंगा होकर 63.69 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 0.62 डॉलर बढ़कर 66.99 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है0।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई इस तेजी से देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम बदल गए हैं। हालांकि दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे महानगरों में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

इन शहरों में बढ़े दाम

गुरुग्राम: पेट्रोल 5 पैसे महंगा होकर 95.56 रुपये/लीटर, डीजल 5 पैसे बढ़कर 88.02 रुपये/लीटर।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा: पेट्रोल 27 पैसे बढ़कर 95.12 रुपये/लीटर, डीजल 31 पैसे महंगा होकर 88.29 रुपये/लीटर।
लखनऊ: पेट्रोल 11 पैसे महंगा होकर 94.69 रुपये/लीटर, डीजल 31 पैसे बढ़कर 88.29 रुपये/लीटर।

इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

भुवनेश्वर: पेट्रोल 19 पैसे घटकर 101.16 रुपये/लीटर, डीजल 18 पैसे घटकर 92.74 रुपये/लीटर।
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल 1 पैसा घटकर 107.48 रुपये/लीटर, डीजल 1 पैसा घटकर 96.48 रुपये/लीटर।
अमेठी (UP): पेट्रोल 23 पैसे घटकर 95.50 रुपये/लीटर, डीजल 21 पैसे घटकर 88.67 रुपये/लीटर।
आजमगढ़ (UP): पेट्रोल 63 पैसे गिरकर 95.22 रुपये/लीटर, डीजल 60 पैसे घटकर 88.39 रुपये/लीटर।

चारों महानगरों में स्थिर भाव

दिल्ली: पेट्रोल 94.77, डीजल 87.67 रुपये/लीटर।
मुंबई: पेट्रोल 103.50, डीजल 90.03 रुपये/लीटर।
कोलकाता: पेट्रोल 105.41, डीजल 92.02 रुपये/लीटर।
चेन्नई: पेट्रोल 100.80, डीजल 92.39 रुपये/लीटर।

16 सितंबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतें

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)

दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 104.21 92.15
कोलकाता 103.94 90.76
चेन्नई 100.75 92.34
अहमदाबाद 94.49 90.17
बेंगलुरु 102.92 89.02
हैदराबाद 107.46 95.70
जयपुर 104.72 90.21
लखनऊ 94.69 87.80
पुणे 104.04 90.57
चंडीगढ़ 94.30 82.45
इंदौर 106.48 91.88
पटना 105.58 93.80
सूरत 95.00 89.00
नासिक 95.50 89.50

क्यों बदल रहे हैं दाम?

भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल कीमतों और रुपये-डॉलर की विनिमय दर के आधार पर तय किए जाते हैं। क्रूड की वैश्विक कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर देश के विभिन्न शहरों पर दिखाई देता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

अगर आप रोजाना पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें अपने फोन पर चेक करना चाहते हैं तो उसके लिए एसएमएस सर्विस भी उपलब्ध है। इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने शहर का कोड लिखकर RSP 9224992249 पर मैसेज कर सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक 9223112222 पर "RSP" भेजकर रेट जान सकते हैं। एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक 9222201122 पर "HP Price" लिखकर मैसेज भेजें और पेट्रोल-डीज़ल के ताज़ा दाम जानें।

रोज सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें

भारत में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं। इसमें अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार के रुझान, टैक्स, डीलर कमीशन और रुपये-डॉलर की स्थिति जैसी चीज़ों का असर शामिल होता है। यही वजह है कि हर शहर में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें अलग-अलग होती हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।



Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story