Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today: सुबह सुबह बदल गया पेट्रोल-डीजल का दाम, तेल कंपनियों ने जारी किए ताजा रेट, देखें अपने शहर का नया रेट

दिल्ली, आगरा और कई शहरों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। कच्चे तेल के भाव और विदेशी मुद्रा दरों के बीच घरेलू बाजार में ईंधन की दरें स्थिर हैं। दिल्ली में पेट्रोल ₹94.72 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर पर है।

Petrol Diesel Price Today: 17 अक्टूबर को तेल कंपनियों ने जारी किए नए रेट, जानिए आपके शहर में आज का ताज़ा रेट
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today: देश भर की तेल कंपनियों ने मंगलवार सुबह 6 बजे देशभर में पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और विदेशी मुद्रा दर में हलचल के बीच घरेलू बाजार में फ्यूल के दाम लगभग जस के तस बने हुए हैं।

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल की कीमतों और डॉलर-रुपया एक्सचेंज रवत पर निर्भर करती हैं। तेल कंपनियां हर सुबह 6 बजे लेटेस्ट रेट अपडेट करती हैं, इसलिए हर राज्य और शहर में कीमतें अलग-अलग रहती हैं।
आज कहां-कहां घटे पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर पेट्रोल (₹ प्रति लीटर) डीजल (₹ प्रति लीटर)
नई दिल्ली	94.72	        87.67
मुंबई 103.50 90.03
कोलकाता 105.41 90.76
चेन्नई 100.90 92.48
अहमदाबाद 94.49 90.17
बेंगलुरु 102.92 89.02
नोएडा 95.26 88.01
मेरठ 94.60 87.69
आगरा 94.42 87.47
अलीगढ़ 94.82 88.83
लखनऊ 94.69 87.80
जयपुर 104.72 90.21
इंदौर 106.45 91.85
पटना 106.11 92.32
रांची 97.86 92.62
सूरत 95.00 89.00
चंडीगढ़ 94.30 82.45

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

अगर आप रोजाना पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें अपने फोन पर चेक करना चाहते हैं तो उसके लिए एसएमएस सर्विस भी उपलब्ध है। इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने शहर का कोड लिखकर RSP 9224992249 पर मैसेज कर सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक 9223112222 पर "RSP" भेजकर रेट जान सकते हैं। एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक 9222201122 पर "HP Price" लिखकर मैसेज भेजें और पेट्रोल-डीज़ल के ताज़ा दाम जानें।

रोज सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें

भारत में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं। इसमें अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार के रुझान, टैक्स, डीलर कमीशन और रुपये-डॉलर की स्थिति जैसी चीज़ों का असर शामिल होता है। यही वजह है कि हर शहर में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें अलग-अलग होती हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story