Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price 16 Jan: सुबह सुबह जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानिए अपने शहर का ताजा भाव

Petrol Diesel Price Today: ग्लोबल मार्केट से आज सुबह एक राहत वाली खबर आई है पिछले 2 दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में 4 डॉलर से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। जानिए अपने शहर का ताजा भाव...

Petrol Diesel Price 16 Jan: सुबह सुबह जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानिए अपने शहर का ताजा भाव
X
By Ragib Asim

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज सुबह एक राहत वाली खबर आई है पिछले 2 दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में 4 डॉलर से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। और इसका सीधा असर अब भारत के पेट्रोल-डीजल के रेट्स पर भी साफ दिखने लगा है। शुक्रवार सुबह जारी हुए नए रेट्स के मुताबिक कई शहरों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है, जबकि कुछ जगहों पर उलटा खेल हो गया। यानी एक तरफ नोएडा वालों को राहत मिली है तो दूसरी तरफ गाजियाबाद वालों को झटका लगा है।

कच्चा तेल टूटा तो पेट्रोल-डीजल पर भी असर

पिछले 24 घंटों में कच्चे तेल के दामों में अच्छी-खासी गिरावट दिखी गई है

  • Brent Crude: 2.76 डॉलर गिरकर 63.76 डॉलर/बैरल
  • WTI Crude: करीब 1 डॉलर गिरकर 59.29 डॉलर/बैरल

नोएडा में सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल भी गिरा

सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, यूपी के गौतमबुद्ध नगर (Noida) में आज रेट नीचे आए:

  • पेट्रोल 16 पैसे सस्ता होकर ₹94.74/लीटर
  • डीजल 20 पैसे गिरकर ₹87.81/लीटर

नोएडा के लोगों के लिए ये छोटा-सा बदलाव भी राहत जैसा है क्योंकि रोजाना ट्रैवल और डिलीवरी-फूड जैसी चीजों पर सीधा असर पड़ता है।

गाजियाबाद में उलटा हो गया खेल, दाम बढ़े

जहां नोएडा में राहत मिली, वहीं गाजियाबाद में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है:

  • पेट्रोल 12 पैसे बढ़कर ₹94.70/लीटर
  • डीजल 14 पैसे बढ़कर ₹87.81/लीटर

पटना में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

  • पेट्रोल 18 पैसे घटकर ₹105.23/लीटर
  • डीजल 17 पैसे घटकर ₹91.49/लीटर

चार महानगरों में आज क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव?

  • दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72 | डीजल ₹87.62
  • मुंबई: पेट्रोल ₹103.44 | डीजल ₹89.97
  • चेन्नई: पेट्रोल ₹100.76 | डीजल ₹92.35
  • कोलकाता: पेट्रोल ₹104.95 | डीजल ₹91.76

इन शहरों में बदले आज के रेट

नोएडा: पेट्रोल ₹94.74 | डीजल ₹87.81

गाजियाबाद: पेट्रोल ₹94.70 | डीजल ₹87.81

पटना: पेट्रोल ₹105.23 | डीजल ₹91.49

कच्चे तेल में गिरावट का असर भारत में धीरे-धीरे दिख रहा है, लेकिन हर शहर में एक जैसा नहीं। आज किसी को राहत है तो किसी को महंगाई का झटका। अगर अगले कुछ दिन क्रूड इसी तरह नीचे रहा, तो आम लोगों को थोड़ी और राहत मिलने की उम्मीद बन सकती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story