Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल ने फिर दिया झटका! इंडस्ट्रियल डीजल 28 रुपये हुआ महंगा, जानें आपके शहर में क्या है दाम
Petrol-Diesel Rate Today: आज 4 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतें स्थिर हैं, लेकिन इंडस्ट्रियल डीजल 28 रुपये महंगा हुआ है। अपने शहर के ताज़ा रेट और LPG सप्लाई अपडेट यहां जानें।

फोटो: AI
नई दिल्ली 4 अप्रैल 2026। ग्लोबल मार्केट में जारी अस्थिरता और वेस्ट एशिया में टेंशन के बीच शनिवार (4 अप्रैल) को पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-Diesel Price Today) जारी कर दिए गए हैं। सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने आम उपभोक्ताओं को राहत देते हुए रिटेल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि व्यावसायिक इस्तेमाल वाले इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतों में 28.22 रुपये प्रति लीटर का भारी इजाफा कर दिया गया है। इसके साथ ही तेल कंपनियों ने ईरान क्राइसिस के कारण फ्यूल और LPG सप्लाई रुकने की अफवाहों को भी पूरी तरह से खारिज कर दिया है।
आम उपभोक्ताओं को राहत, इंडस्ट्रियल डीजल 25 परसेंट महंगा
देश के प्रमुख शहरों में रिटेल फ्यूल प्राइसेज पूरी तरह से स्थिर हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि आगामी चुनावों को देखते हुए सरकार आम लोगों पर एक्स्ट्रा आर्थिक बोझ नहीं डालना चाहती है। वहीं दूसरी तरफ इंडियन ऑयल (IOCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) ने औद्योगिक इस्तेमाल वाले डीजल के दामों में करीब 25 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। इस झटके के बाद इंडस्ट्रियल डीजल की नई कीमत 137.81 रुपये प्रति लीटर हो गई है जिसका सीधा असर थोक में डीजल खरीदने वाले व्यवसायों और सप्लाई चेन पर पड़ेगा।
देश के प्रमुख शहरों में Petrol-Diesel Price (4 April)
सरकारी तेल कंपनियों द्वारा आज सुबह 6 बजे अपडेट किए गए ताज़ा रेट्स के अनुसार, प्रमुख शहरों का भाव:
- दिल्ली (Delhi): पेट्रोल ₹94.77 | डीजल ₹87.67 प्रति लीटर
- मुंबई (Mumbai): पेट्रोल ₹103.54 | डीजल ₹90.03 प्रति लीटर
- बेंगलुरु (Bengaluru): पेट्रोल ₹102.96 | डीजल ₹90.99 प्रति लीटर
- हैदराबाद (Hyderabad): पेट्रोल ₹107.50 | डीजल ₹95.70 प्रति लीटर
- चेन्नई (Chennai): पेट्रोल ₹100.80 | डीजल ₹92.61 प्रति लीटर
- कोलकाता (Kolkata): पेट्रोल ₹105.41 | डीजल ₹92.02 प्रति लीटर
- पुणे (Pune): पेट्रोल ₹103.82 | डीजल ₹90.74 प्रति लीटर
- पटना (Patna): पेट्रोल ₹105.54 | डीजल ₹91.84 प्रति लीटर
- जयपुर (Jaipur): पेट्रोल ₹104.72 | डीजल ₹90.18 प्रति लीटर
ईरान-इजरायल टेंशन: फ्यूल और LPG सप्लाई पर OMCs का बड़ा बयान
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के चलते ईरान ने दुनिया के सबसे अहम ऑयल रूट 'होरमुज़ जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) को बंद कर दिया है। इस रास्ते से दुनिया भर के कुल कच्चे तेल का 20 प्रतिशत और भारत का 45 फीसद क्रूड ऑयल गुजरता है। इस वजह से देश भर में गैस और तेल की किल्लत को लेकर पैनिक की स्थिति बन रही थी।
इन चिंताओं को दूर करते हुए इंडियन ऑयल कॉर्प (IOCL) ने 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर आधिकारिक बयान जारी किया है। कंपनी ने कहा है कि ग्राहकों को घबराने की बिलकुल भी ज़रूरत नहीं है स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है और 5 किलोग्राम वाले FTL (फ्री ट्रेड LPG) सिलेंडरों की सप्लाई निर्बाध रूप से जारी है।
पैनिक बाइंग से बचने की अपील, रिकॉर्ड डिलीवरी जारी
पेट्रोलियम कंपनियों के डिपो और बॉटलिंग प्लांट पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे हैं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने जानकारी दी है कि कंपनी ने एक ही दिन में अपने 55 बॉटलिंग प्लांट से रिकॉर्ड 14 लाख 10 हजार LPG सिलेंडर डिलीवर किए हैं। इसके अलावा, BPCL ने भी ग्राहकों को भरोसा दिलाया है कि उनके रिटेल आउटलेट्स पर फ्यूल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 'पैनिक बाइंग' न करें और अपनी सामान्य ज़रूरत के हिसाब से ही फ्यूल का इस्तेमाल जारी रखें।
