Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Rate Today 23 September: नवरात्रि में लगा पेट्रोल का झटका! दिल्ली-मुंबई से पटना इतने बढे दाम, देखें अपने शहर का ताज़ा रेट

Petrol Diesel Rate Today 23 September: शारदीय नवरात्रि का आज दूसरा दिन है। मंगलवार 23 सितंबर को जारी नई दरों में कुछ शहरों में मामूली बढ़ोतरी और कुछ जगहों पर हल्की राहत देखने को मिली है।

Petrol Diesel Rate Today 23 September: नवरात्रि में लगा पेट्रोल का झटका! दिल्ली-मुंबई से पटना इतने बढे दाम, देखें अपने शहर का ताज़ा रेट
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Rate Today 23 September: शारदीय नवरात्रि का आज दूसरा दिन है। मंगलवार 23 सितंबर को जारी नई दरों में कुछ शहरों में मामूली बढ़ोतरी और कुछ जगहों पर हल्की राहत देखने को मिली है। हालांकि दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई हैं।

तेल कंपनियों के आज के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 103.50 रुपये और डीजल 90.20 रुपये है। कोलकाता में पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 92.02 रुपये दर्ज किया गया। वहीं पटना में पेट्रोल का भाव 105.60 रुपये और डीजल का 91.83 रुपये रहा।
बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे दक्षिणी शहरों में भी दाम स्थिर हैं। हैदराबाद में पेट्रोल 107.46 रुपये और डीजल 95.70 रुपये है, जबकि बेंगलुरु में पेट्रोल 102.92 रुपये और डीजल 90.99 रुपये पर बिक रहा है।
पिछले दिन से क्या बदला?
22 सितंबर को दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये था। यानी आज मामूली पांच पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसी तरह कोलकाता में कल का पेट्रोल रेट 103.94 रुपये था, जो आज बढ़कर 105.41 रुपये हो गया है।
मुंबई में उल्टा ट्रेंड देखा गया। 22 सितंबर को पेट्रोल 104.21 रुपये था, जो घटकर 103.50 रुपये रह गया। डीजल में भी करीब दो रुपये की गिरावट दर्ज की गई। यह अंतर दर्शाता है कि अलग-अलग शहरों में कर और वैट दरें दामों को किस तरह प्रभावित करती हैं।
CNG के दाम
नवरात्रि के दूसरे दिन CNG की कीमतों में भी बदलाव दर्ज किया गया। दिल्ली में CNG 76.59 रुपये प्रति किलो है, मुंबई और कोलकाता में यह 77 रुपये है, जबकि चेन्नई में 91.50 रुपये और पटना में 84.54 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है।
मई 2022 में केंद्र और कई राज्य सरकारों ने करों में कटौती की थी। उसके बाद से लंबे समय से कीमतों में अपेक्षाकृत स्थिरता बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल का भाव कई बार घटा और बढ़ा, लेकिन घरेलू स्तर पर उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए दामों में बड़े बदलाव नहीं किए गए।

रोज सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें

आपको बता दें कि भारत में हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी कंपनियां हर शहर के लिए रेट तय करती हैं, जो टैक्स, वैट, डीलर कमीशन और क्रूड रेट के आधार पर अलग-अलग हो सकता है।

हर दिन कैसे तय होती हैं फ्यूल की कीमतें?

भारत में हर सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट किए जाते हैं। इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) जैसी कंपनियां यह काम करती हैं। ये कंपनियां अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल प्राइस, रुपया-डॉलर की चाल, टैक्स, डीलर कमीशन और ट्रांसपोर्टेशन को जोड़कर हर दिन नया रेट तय करती हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story