Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today: आज सुबह 6 बजे बदल गए पेट्रोल-डीजल के रेट, जानें कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ तेल

Petrol Diesel Price Today: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर चढ़ने लगी हैं और इसका सीधा असर भारत के घरेलू ईंधन बाजार पर पड़ रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार सुबह ताजा पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दिए हैं।

Petrol Diesel Price Today: आज सुबह 6 बजे बदल गए पेट्रोल-डीजल के रेट, जानें कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ तेल
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर चढ़ने लगी हैं और इसका सीधा असर भारत के घरेलू ईंधन बाजार पर पड़ रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार सुबह ताजा पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दिए हैं। इस बार देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कहीं दाम बढ़े हैं तो कहीं राहत भी मिली है।

नोएडा में महंगा, गाजियाबाद में सस्ता

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर यानी नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल के दाम में 16 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। अब यहां पेट्रोल 94.87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है जबकि डीजल की कीमत भी 20 पैसे बढ़कर 88.01 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, पड़ोसी शहर गाजियाबाद में ग्राहकों को थोड़ी राहत मिली है। यहां पेट्रोल के दाम 51 पैसे गिरकर 94.89 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। डीजल भी 58 पैसे सस्ता होकर अब 88.03 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। हरियाणा के गुरुग्राम में भी आज पेट्रोल के दाम में 6 पैसे की कमी हुई है और अब पेट्रोल 94.98 रुपये लीटर मिल रहा है। डीजल 5 पैसे सस्ता होकर 87.85 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है।

कच्चे तेल की कीमतों में जोरदार उछाल

बीते 24 घंटे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में उछाल दर्ज किया गया है। ब्रेंट क्रूड का दाम बढ़कर 65.39 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। वहीं, WTI क्रूड की कीमत 62.51 डॉलर प्रति बैरल तक चढ़ गई है। यह तेजी आने वाले दिनों में घरेलू पेट्रोल-डीजल के दामों पर और असर डाल सकती है।

देश के चारों मेट्रो शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

  • दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
  • मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
  • चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर है।
  • कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

रोज सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें

आपको बता दें कि भारत में हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी कंपनियां हर शहर के लिए रेट तय करती हैं, जो टैक्स, वैट, डीलर कमीशन और क्रूड रेट के आधार पर अलग-अलग हो सकता है।

हर दिन कैसे तय होती हैं फ्यूल की कीमतें?

भारत में हर सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट किए जाते हैं। इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) जैसी कंपनियां यह काम करती हैं। ये कंपनियां अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल प्राइस, रुपया-डॉलर की चाल, टैक्स, डीलर कमीशन और ट्रांसपोर्टेशन को जोड़कर हर दिन नया रेट तय करती हैं।

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।

Ragib Asim

रागिब असीम – समाचार संपादक, NPG News रागिब असीम एक ऐसे पत्रकार हैं जिनके लिए खबर सिर्फ़ सूचना नहीं, ज़िम्मेदारी है। 2013 से वे सक्रिय पत्रकारिता में हैं और आज NPG News में समाचार संपादक (News Editor) के रूप में डिजिटल न्यूज़रूम और SEO-आधारित पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान अख़बार से की, जहाँ उन्होंने ज़मीन से जुड़ी रिपोर्टिंग के मायने समझे। राजनीति, समाज, अपराध और भूराजनीति (Geopolitics) जैसे विषयों पर उनकी पकड़ गहरी है। रागिब ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है।

Read MoreRead Less

Next Story