Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट, 60 डॉलर के नीचे पहुंचा भाव; क्या आम आदमी को नहीं मिली राहत, जानिए अपने शहर का तजा रेट

Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 60 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे आ गई है लेकिन इसका असर घरेलू ईंधन की कीमतों पर फिलहाल दिखाई नहीं दे रहा। सरकारी तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने आज पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए हैं, जिनमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। आज एलपीजी सिलेंडर की कीमतें भी स्थिर बनी हुई हैं। घरेलू एलपीजी के रेट हर महीने की पहली तारीख को अपडेट होते हैं।
कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट
ब्लूमबर्ग के मुताबिक, ब्रेंट क्रूड वायदा घटकर 59.46 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) फ्यूचर्स 55.84 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह गिरावट मांग में कमजोरी और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के संकेत के तौर पर देखी जा रही है।
दिल्ली में आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर बिक रहा है। गौरतलब है कि मार्च 2024 में केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम ₹2 प्रति लीटर घटाए थे। इसके बाद से अब तक ईंधन कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर के आज के दाम
14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें शहरों के हिसाब से अलग-अलग बनी हुई हैं। दिल्ली में सिलेंडर ₹853, मुंबई में ₹852.50, पटना में ₹942.50, लखनऊ में ₹890.50, जयपुर में ₹856.50, भोपाल में ₹858.50, इंदौर में ₹881, वाराणसी में ₹916.50, गुरुग्राम में ₹861.50 और हैदराबाद में ₹905 में मिल रहा है।
14.2 किलो घरेलू एलपीजी सिलेंडर के आज के रेट
- पटना: ₹942.5
- दिल्ली: ₹853.00
- लखनऊ: ₹890.5
- जयपुर: ₹856.5
- आगरा: ₹865.5
- मेरठ: ₹860
- गाजियाबाद: ₹850.5
- इंदौर: ₹881
- भोपाल: ₹858.5
- लुधियाना: ₹880
- वाराणसी: ₹916.5
- गुरुग्राम: ₹861.5
- अहमदाबाद: ₹860
- मुंबई: ₹852.50
- पुणे: ₹856
- हैदराबाद: ₹905
- बेंगलुरू: ₹855.5
कहां मिलता है देश का सबसे सस्ता पेट्रोल
इंडियन ऑयल के आंकड़ों के अनुसार, देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर (अंडमान-निकोबार) में बिक रहा है, जहां इसकी कीमत ₹82.46 प्रति लीटर है। इसके बाद ईटानगर, सिलवासा, दमन और उत्तराखंड के कई शहरों में पेट्रोल 90 से 93 रुपये प्रति लीटर के दायरे में बना हुआ है।
भारत में सबसे सस्ता डीजल कहां?
पोर्ट ब्लेयर (अंडमान-निकोबार): ₹78.05
- ईटानगर: ₹80.38
- जम्मू: ₹81.32
- सांबा: ₹81.58
- कठुआ: ₹81.97
- उधमपुर: ₹82.15
- चंडीगढ़: ₹82.44
- राजौरी: ₹82.64
स्रोत: इंडियन ऑयल
डीजल में भी पोर्ट ब्लेयर सबसे सस्ता
डीजल के मामले में भी पोर्ट ब्लेयर सबसे सस्ता शहर है, जहां डीजल ₹78.05 प्रति लीटर में मिल रहा है। जम्मू-कश्मीर के कई शहरों, चंडीगढ़ और अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में भी डीजल की कीमतें अपेक्षाकृत कम बनी हुई हैं।
क्यों नहीं घट रहे दाम?
जानकारों के मुताबिक भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें केवल कच्चे तेल के रेट पर निर्भर नहीं करतीं। इसमें केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स, डीलर कमीशन और रुपये-डॉलर की विनिमय दर की बड़ी भूमिका होती है। यही वजह है कि कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद खुदरा कीमतों में तुरंत राहत नहीं मिलती।

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]
Tags
-
Home
-
Menu
