Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 9 October 2023: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी हुए, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 9 October 2023: इजरायल और फिलिस्तीन के चरमपंथी गुट हमास के बीच शुरू हुए युद्ध के चलते मध्य पूर्व में एक बार फिर से हालात तनावपूर्ण बन गए हैं. जिसका असर तेल की कीमतों पर भी पड़ता दिख रहा है.

Petrol Diesel Price Today 12 September 2023: पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट प्राइस जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं दाम
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 9 October 2023: इजरायल और फिलिस्तीन के चरमपंथी गुट हमास के बीच शुरू हुए युद्ध के चलते मध्य पूर्व में एक बार फिर से हालात तनावपूर्ण बन गए हैं. जिसका असर तेल की कीमतों पर भी पड़ता दिख रहा है. सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड की कीमतों में 4.11 फीसदी यानी 3.40 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी हुई. इसके बाद ये बढ़कर 86.19 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 3.77 प्रतिशत यानी 3.19 डॉलर प्रति बैरल महंगा होकर 87.77 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. इसके साथ ही देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी उछाल देखने को मिला. हालांकि, देश के चारों महानगरों में तेल की कीमतें आज भी स्थिर बनी हुई हैं.

इन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

दिल्ली से सटे नोएडा/ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. यहां पेट्रोल 97.00 रुपये लीटर तो डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है. जबकि आगरा में पेट्रोल-डीजल के दाम 27-27 पैसे प्रति लीटर बढ़कर क्रमशः 96.63 और 89.80 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. प्रयागराज में पेट्रोल 80 पैसे तो डीजल 78 पैसे महंगा होकर क्रमशः 97.46 और 90.64 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं बिहार के औरंगाबाद में पेट्रोल 9 पैसे तो डीजल 8 पैसे बढ़कर 108.84 और 95.53 रुपये प्रति लीटर हो गया है. उधर राजस्थान के पाली में पेट्रोल-डीजल की कीमतें क्रमशः 64 और 58 पैसे बढ़कर क्रमशः 109.32 और 94.49 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

इन शहरों में घटे तेल के दाम

अलीगढ़ में पेट्रोल-डीजल 7-7 पैसे गिरकर 96.63 और 89.78 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. लखनऊ में पेट्रोल-डीजल एक-एक पैसे गिरकर क्रमशः 96.57 और 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है. गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल 12-12 पैसे गिरकर क्रमशः 96.79 और 89.97 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं बिहार के समस्तीपुर में पेट्रोल 21 पैसे और डीजल 20 पैसे सस्ता होकर क्रमशः 107.39 और 94.15 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. राजस्थान के जैसलमेर में पेट्रोल डीजल क्रमशः 67 और 60 पैसे सस्ता होकर 110.83 और 95.86 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story