Begin typing your search above and press return to search.

Petrol-Diesel Rate Today: यूपी-बिहार में पेट्रोल डीज़ल हुआ महंगा! हरियाणा-ओडिशा में सस्ता! जानिए आज का फ्यूल अपडेट!

Petrol Diesel Price 8 Oct 2025: दिल्ली-मुंबई मेंपेट्रोल डीज़ल के रेट स्थिर, यूपी-बिहार में झटका, हरियाणा-ओडिशा में सस्ते हुए दाम। जानें आपके शहर का ताज़ा रेट।

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली-मुंबई से लेकर बिहार-यूपी और छत्तीसगढ़ तक, जानिए आज के ताज़ा फ्यूल रेट
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price 8 Oct 2025: देशभर में आज पेट्रोल डीजल के दाम में फिर बदलाव किया गया है। सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने 8 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) की सुबह 6 बजे नए रेट (Petrol Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं ।

देश के चार बड़े महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज पेट्रोल डीज़ल के दाम स्थिर हैं। हालांकि, यूपी-बिहार जैसे राज्यों में कीमतों में हल्की बढ़ोतरी हुई है, जबकि हरियाणा, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान और पंजाब के उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

देश के बड़े शहरों में आज के रेट (Petrol Diesel Price Today)

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली	94.77	87.67
मुंबई 103.50 90.03
कोलकाता 105.41 91.02
चेन्नई 100.80 92.39
इन चारों महानगरों में लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इन राज्यों में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol-Diesel Rate Today)

बिहार: पेट्रोल ₹106.94 (+₹0.01) | डीजल ₹93.11 (+₹0.01)
उत्तर प्रदेश: पेट्रोल ₹95.55 (+₹0.67) | डीजल ₹88.72 (+₹0.68)
इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, केरल, नागालैंड और तमिलनाडु में भी मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इन राज्यों में घटे पेट्रोल-डीजल के दाम

कई राज्यों में आज कीमतों में गिरावट आई है, जिससे आम लोगों को थोड़ी राहत मिली है।
हरियाणा: पेट्रोल ₹95.79 (–₹0.33) | डीजल ₹88.22 (–₹0.33)
झारखंड: पेट्रोल ₹98.70 (–₹0.46) | डीजल ₹93.44 (–₹0.45)
ओडिशा: पेट्रोल ₹101.56 (–₹0.73) | डीजल ₹93.14 (–₹0.71)
राजस्थान: पेट्रोल ₹105.14 (–₹0.37) | डीजल ₹90.59 (–₹0.34)
पंजाब: पेट्रोल ₹97.96 (–₹0.34) | डीजल ₹87.78 (–₹0.33)
पश्चिम बंगाल: पेट्रोल ₹105.93 (–₹0.31) | डीजल ₹92.49 (–₹0.29)

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

अगर आप रोजाना पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें अपने फोन पर चेक करना चाहते हैं तो उसके लिए एसएमएस सर्विस भी उपलब्ध है। इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने शहर का कोड लिखकर RSP 9224992249 पर मैसेज कर सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक 9223112222 पर "RSP" भेजकर रेट जान सकते हैं। एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक 9222201122 पर "HP Price" लिखकर मैसेज भेजें और पेट्रोल-डीज़ल के ताज़ा दाम जानें।

रोज सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें

भारत में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं। इसमें अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार के रुझान, टैक्स, डीलर कमीशन और रुपये-डॉलर की स्थिति जैसी चीज़ों का असर शामिल होता है। यही वजह है कि हर शहर में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें अलग-अलग होती हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story