Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Rates Today: दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, क्रूड ऑयल 110 डॉलर के पार, क्या भारत में भी आएगा तूफान?

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग और ईरान-इजरायल युद्ध के बीच आज यानी 6 अप्रैल 2026 को भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price Today) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

फ्यूल प्राइस अपडेट: दुनिया भर में पेट्रोल के दाम हुए डबल, वर्षों की मुनाफावसूली के बाद फ्यूल कंपनियों का निकल गया तेल, चेक करें आज के दाम
X

फोटो: AI

By Ragib Asim

नई दिल्ली 6 अप्रैल 2026। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग और ईरान-इजरायल युद्ध के बीच आज यानी 6 अप्रैल 2026 को भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price Today) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड $111 प्रति बैरल के पार पहुंच गया है, लेकिन इंडियन ऑयल (IOCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) जैसी सरकारी कंपनियों ने आम आदमी की जेब पर फिलहाल कोई अतिरिक्त बोझ नहीं डाला है। दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में रेगुलर पेट्रोल और डीजल की कीमतें अब भी पुरानी दरों पर ही 'लॉक' हैं।

तेल कंपनियों को हो रहा है नुकसान

पेट्रोलियम मंत्रालय के ताज़ा डेटा के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) का हाल बेहाल है। कंपनियों को फिलहाल प्रति लीटर पेट्रोल पर करीब 24 रुपये और डीजल पर रिकॉर्ड 104 रुपये का घाटा (Under-recovery) उठाना पड़ रहा है। इतनी बड़ी अंडर-रिकवरी के बावजूद सरकार ने कीमतों को स्थिर रखा है। जानकारों का कहना है कि आगामी पांच राज्यों के चुनावों को देखते हुए सरकार ने फिलहाल 'महंगाई के झटके' को रोक कर रखा है, लेकिन चुनाव खत्म होते ही कीमतों में बड़ा 'सर्ज' (Surge) देखने को मिल सकता है।

आपके शहर का 'फ्यूल का रेट' क्या है?

आज सुबह 6 बजे अपडेट हुई रेट लिस्ट के मुताबिक, देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम:

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)

  • नई दिल्ली 94.77 87.67
  • मुंबई 103.54 90.03
  • बेंगलुरु 102.92 90.99
  • कोलकाता 105.41 92.02
  • चेन्नई 101.23 92.81
  • लखनऊ 94.69 87.81

नोट: प्राइवेट पंपों जैसे Shell और Nayara पर कीमतें सरकारी रेट से ₹5 से ₹25 तक ज़्यादा हो सकती हैं।

प्रीमियम फ्यूल और प्राइवेट पंपों पर तगड़ा 'झटका'

अगर आप अपनी कार में प्रीमियम पेट्रोल जैसे XP100 डलवाते हैं, तो आपकी जेब पर बड़ा असर पड़ने वाला है। इंडियन ऑयल ने XP100 के रेट में 11 रूपये की भारी बढ़ोतरी की है, जिसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 160 प्रति प्रति लीटर तक पहुंच गई है। साथ ही प्राइवेट रिटेलर 'शेल इंडिया' ने भी अपने पंपों पर डीजल की कीमतों में 25 रूपये का बड़ा इजाफा कर दिया है।

ग्लोबल क्राइसिस और होर्मुज का टेंशन

पूरी दुनिया में फ्यूल प्राइसेज में आग लगने की मुख्य वजह मिडिल ईस्ट का तनाव है। 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' (Strait of Hormuz) के बाधित होने से कच्चे तेल की सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है। यही कारण है कि म्यांमार और लाओस जैसे देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम 100 प्रतिशत से भी ज्यादा बढ़ चुके हैं। भारत अपनी तेल ज़रूरतों का 45 फिसद हिस्सा खाड़ी देशों से इम्पोर्ट करता है, इसलिए अगर ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के ऊपर लंबे समय तक टिका रहता है तो भारत में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ना लगभग तय है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story