Begin typing your search above and press return to search.

Petrol-Diesel Price Today 5 November: आज फिर हुआ पेट्रोल डीज़ल के दाम में बदलाव! रायपुर और भोपाल में मामूली गिरावट, जानिए CG, MP समेत देशभर का ताजा रेट

Petrol Diesel Price Today 5 November: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी। दिल्ली, मुंबई, रायपुर और भोपाल समेत देशभर में आज के ताजा रेट देखें। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज।

Petrol-Diesel Price Today 5 November: आज फिर हुआ पेट्रोल डीज़ल के दाम में बदलाव! रायपुर और भोपाल में मामूली गिरावट, जानिए CG, MP समेत देशभर का ताजा रेट
X
By Ragib Asim

Petrol-Diesel Price Today 5 November: रायपुर / भोपाल। सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार, 5 नवंबर 2025 के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की हैं। आज ज्यादातर राज्यों में कीमतें स्थिर रहीं, जबकि कुछ शहरों में मामूली गिरावट दर्ज की गई।

देशभर में आज के प्रमुख रेट
दिल्ली: पेट्रोल ₹94.77, डीजल ₹87.67
मुंबई: पेट्रोल ₹103.50, डीजल ₹90.03
कोलकाता: पेट्रोल ₹105.41, डीजल ₹92.02
चेन्नई: पेट्रोल ₹100.80 (−0.10), डीजल ₹92.39 (−0.10)
देशभर में तेल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं। कीमतों में बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) के रेट, रुपये-डॉलर विनिमय दर और टैक्स में उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है।
छत्तीसगढ़ में आज के रेट
राजधानी रायपुर में आज पेट्रोल ₹99.44 और डीजल ₹93.39 प्रति लीटर पर बिक रहा है। दोनों की कीमतों में क्रमशः 2 और 3 पैसे की गिरावट आई है। बीते 10 दिनों में राज्य में पेट्रोल ₹99.44 से ₹99.57 और डीजल ₹93.39 से ₹93.53 के बीच रहा है।
छत्तीसगढ़ के अन्य प्रमुख शहरों के रेट:
बिलासपुर: पेट्रोल ₹100.08, डीजल ₹94.03
दुर्ग: पेट्रोल ₹99.77, डीजल ₹93.72
कोरबा: पेट्रोल ₹99.44, डीजल ₹93.39
धमतरी: पेट्रोल ₹100.62, डीजल ₹94.55
राजनांदगांव: पेट्रोल ₹100.22, डीजल ₹94.16
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल पर फिलहाल लगभग 26.94% वैट (VAT) लागू है। कीमतें Dynamic Fuel Pricing System के तहत हर दिन सुबह 6 बजे तय होती हैं।
मध्य प्रदेश में आज के रेट
मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में कीमतें आज भी लगभग स्थिर हैं।
भोपाल: पेट्रोल ₹106.52, डीजल ₹91.89
इंदौर: पेट्रोल ₹106.54, डीजल ₹91.89
जबलपुर: पेट्रोल ₹106.42, डीजल ₹91.89
ग्वालियर: पेट्रोल ₹106.45, डीजल ₹91.89
क्यों बदलती हैं कीमतें
भारत में पेट्रोल-डीजल की दरें Dynamic Fuel Pricing System के तहत तय होती हैं। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत, डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट और टैक्स में बदलाव से हर दिन कीमतों पर असर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

अगर आप रोजाना पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें अपने फोन पर चेक करना चाहते हैं तो उसके लिए एसएमएस सर्विस भी उपलब्ध है। इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने शहर का कोड लिखकर RSP 9224992249 पर मैसेज कर सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक 9223112222 पर "RSP" भेजकर रेट जान सकते हैं। एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक 9222201122 पर "HP Price" लिखकर मैसेज भेजें और पेट्रोल-डीज़ल के ताज़ा दाम जानें।

रोज सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें

भारत में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं। इसमें अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार के रुझान, टैक्स, डीलर कमीशन और रुपये-डॉलर की स्थिति जैसी चीज़ों का असर शामिल होता है। यही वजह है कि हर शहर में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें अलग-अलग होती हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।

तेल की कीमतें सीधे आम आदमी की जेब और महंगाई पर असर डालती हैं। हर रोज़ का उतार-चढ़ाव ट्रांसपोर्ट से लेकर खाने-पीने तक सब कुछ महंगा या सस्ता कर देता है। आज के दाम बताते हैं कि भारत में फ्यूल इकोनॉमी ग्लोबल मार्केट से कैसे बंधी हुई है।

Ragib Asim

रागिब असीम – समाचार संपादक, NPG News रागिब असीम एक ऐसे पत्रकार हैं जिनके लिए खबर सिर्फ़ सूचना नहीं, ज़िम्मेदारी है। 2013 से वे सक्रिय पत्रकारिता में हैं और आज NPG News में समाचार संपादक (News Editor) के रूप में डिजिटल न्यूज़रूम और SEO-आधारित पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान अख़बार से की, जहाँ उन्होंने ज़मीन से जुड़ी रिपोर्टिंग के मायने समझे। राजनीति, समाज, अपराध और भूराजनीति (Geopolitics) जैसे विषयों पर उनकी पकड़ गहरी है। रागिब ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है।

Read MoreRead Less

Next Story