Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today, 5 June 2025: पेट्रोल-डीजल सस्ता कब होगा? 5 जून के ताज़ा रेट जारी, जनता को फिर झटका! जानिए आपके शहर में आज का ताज़ा रेट

Petrol Diesel Price Today, 5 June 2025: देशभर के करोड़ों वाहन चालकों को गुरुवार, 5 जून 2025 को भी तेल की कीमतों में कोई राहत नहीं मिली है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं, लेकिन इन कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Petrol Diesel Price Today, 5 June 2025: पेट्रोल-डीजल सस्ता कब होगा? 5 जून के ताज़ा रेट जारी, जनता को फिर झटका! जानिए आपके शहर में आज का ताज़ा रेट
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today, 5 June 2025: देशभर के करोड़ों वाहन चालकों को गुरुवार, 5 जून 2025 को भी तेल की कीमतों में कोई राहत नहीं मिली है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं, लेकिन इन कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतों में हलचल के बावजूद देश में तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं।

गौरतलब है कि आखिरी बार मार्च 2024 में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की कटौती की गई थी, वो भी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए। तब से अब तक कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट (5 जून 2025):

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)

  • दिल्ली 94.72 87.62
  • मुंबई 103.44 89.97
  • कोलकाता 103.94 90.76
  • चेन्नई 100.85 92.44
  • बेंगलुरु 102.86 89.02
  • लखनऊ 94.65 87.76
  • नोएडा 94.87 88.01
  • गुरुग्राम 95.19 88.05
  • चंडीगढ़ 94.24 82.40
  • पटना 105.18 92.04

कौन तय करता है पेट्रोल-डीजल के रेट?

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL), इंडियन ऑयल (IOCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) जैसी सरकारी तेल कंपनियां हर सुबह अपडेट करती हैं। ये कंपनियां इंटरनेशनल क्रूड ऑयल की कीमतें, टैक्स, ट्रांसपोर्ट और अन्य फैक्टर्स के आधार पर हर शहर के लिए अलग-अलग रेट तय करती हैं।

SMS से अपने शहर में कीमत कैसे चेक करें?

  • IOCL ग्राहक: RSP <स्पेस> शहर कोड भेजें 9224992249 पर
  • BPCL ग्राहक: RSP <स्पेस> शहर कोड भेजें 9223112222 पर
  • ऑनलाइन वेबसाइट्स या मोबाइल ऐप्स से भी कीमतें देख सकते हैं।

क्या आगे सस्ते होंगे पेट्रोल-डीजल?

चुनाव खत्म हो चुके हैं और अब सरकार पर फिर से दबाव बन रहा है कि आम जनता को राहत दी जाए। हालांकि, फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं है कि कीमतों में कटौती होने वाली है। ऐसे में फिलहाल उपभोक्ताओं को इंतजार करना होगा।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story