Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 31 December: आज देश भर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 31 December: वैश्विक बाजार में एक बार फिर से कच्चे तेल की कीमतें 80 डॉलर से नीचे आ गए हैं. पिछले कई दिनों से क्रूड ऑयल के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है.

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 31 December: वैश्विक बाजार में एक बार फिर से कच्चे तेल की कीमतें 80 डॉलर से नीचे आ गए हैं. पिछले कई दिनों से क्रूड ऑयल के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में रविवार को भी कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. 31 दिसंबर (रविवार) को डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम में 0.17 फीसदी यानी 0.12 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट हुई. इसके बाद WTI क्रूड का भाव गिरकर 71.65 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.14 प्रतिशत यानी 0.11 डॉलर कम होकर 77.04 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई. इसी के साथ देश के कई शहरों में पेट्रोल डीजल के दाम कम हो गए. हालांकि चारों प्रमुख महानगरों में तेल की कीमत आज भी स्थिर बनी हुई है.

रविवार को उत्तर प्रदेश के कई शहरों में तेल की कीमतें बदल गईं. दिल्ली से सटे नोएडा/ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल की कीमतों में 20 पैसे की गिरावट आई है. इसके बाद यहां पेट्रोल 96.59 रुपये लीटर पर आ गया है. जबकि डीजल का भाव 20 पैसे कम हो कर 89.76 रुपये लीटर हो गया है. जबकि यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल-डीजल की कीमत क्रमशः 11-11 पैसे बढ़कर 96.68 और 89.87 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं वाराणसी में पेट्रोल 33 और डीजल 32 पैसे बढ़कर क्रमशः 97.50 और 90.67 रुपये लीटर बिक रहा है.

सहारनपुर में पेट्रोल-डीजल 28-28 पैसे की गिरावट के बाद क्रमशः 97.23 और 90.39 रुपये प्रति लीटर हो गया है. प्रयागराज में पेट्रोल 34 पैसे चढ़कर 97.45 और डीजल 33 पैसे महंगा होकर 90.63 रुपये लीटर हो गया है. आगरा में पेट्रोल 39 पैसे चढ़कर 96.77 और डीजल 38 पैसे महंगा होकर 89.93 रुपये लीटर बिक रहा है. जबकि अलीगढ़ में तेल का भाव 8-8 पैसे बढ़कर 96.79 और 89.94 रुपये लीटर हो गया है.

महानगरों में तेल की कीमत स्थिर

शहर पेट्रोल डीजल

  • दिल्ली 96.72 89.62
  • मुंबई 106.31 94.27
  • कोलकाता 106.03 92.76
  • चेन्नई 102.63 94.24

राजस्थान के अजमेर में पेट्रोल 24 और डीजल 22 पैसे महंगा होकर क्रमशः 108.44 और 93.69 रुपये लीटर बिक रहा है. जबकि गंगानगर में पेट्रोल-डीजल क्रमशः 22-20 पैसे गिरकर 113.26 और 98.04 रुपये लीटर हो गया है. जयपुर में पेट्रोल 1.15 और डीजल 1.04 रुपये लीटर सस्ता होकर क्रमशः 108.16 और 93.43 रुपये लीटर बिक रहा है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 21 तो डीजल 20 पैसे सस्ता होकर क्रमशः 107.59- 94.36 रुपये लीटर पर आ गया है. सीतामढ़ी में पेट्रोल 22 तो डीजल 20 पैसे चढ़कर 108.78 और 95.45 रुपये लीटर बिक रहा है.

बक्सर में पेट्रोल 24 तो डीजल 21 पैसे गिरकर क्रमशः 108.55 और 95.27 रुपये लीटर बिक रहा है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 36 पैसे चढ़कर 108.65 और डीजल 32 पैसे महंगा होकर 93.90 रुपये लीटर हो गया है. जबकि उज्जैन में पेट्रोल-डीजल 28 और 25 पैसे महंगा होकर क्रमशः 109.29 और 94.50 रुपये लीटर बिक रहा है. महाराष्ट्र के औरंगाबाद में पेट्रोल 46 तो डीजल 45 पैसे गिरकर क्रमशः 106.75 और 93.24 रुपये लीटर हो गया है. लातूर में पेट्रोल 21 पैसे महंगा होकर 107.59 और डीजल 20 पैसे चढ़कर 94.07 रुपये लीटर पर पहुंच गया है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story