Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Rates: 30 सितंबर को कहां घटे, कहां बढ़े ट्रोल-डीजल के दाम? देखें पूरी लिस्ट

Petrol Diesel Price 30 Sep 2025: आज कई शहरों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ, जबकि कुछ जगह दाम बढ़ गए। जानें दिल्ली, मुंबई, बिहार, यूपी और अन्य राज्यों का ताजा भाव।

Petrol Diesel Rates: 30 सितंबर को कहां घटे, कहां बढ़े ट्रोल-डीजल के दाम? देखें पूरी लिस्ट
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 30 September: भारत में तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी करती हैं। ये कीमतें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की दर, रुपये-डॉलर के एक्सचेंज रेट और केंद्र व राज्य सरकारों के टैक्स पर निर्भर करती हैं। 30 सितंबर 2025 को देशभर में कहीं पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है तो कहीं महंगा। आइये जानते हैं आपके शहर में आज का पेट्रोल-डीज़ल का रेट।

देश के बड़े शहरों में आज का रेट
दिल्ली: पेट्रोल ₹94.77, डीजल ₹87.67
मुंबई: पेट्रोल ₹103.50, डीजल ₹90.03
कोलकाता: पेट्रोल ₹105.41, डीजल ₹92.02
चेन्नई: पेट्रोल ₹100.80, डीजल ₹92.39
किन राज्यों में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता?
बिहार: पेट्रोल ₹106.94 (6 पैसे घटा), डीजल ₹93.14
आंध्र प्रदेश: पेट्रोल ₹109.49 (20 पैसे घटा), डीजल ₹97.32 (19 पैसे घटा)
मध्य प्रदेश: पेट्रोल ₹106.53 (42 पैसे घटा), डीजल ₹91.89 (38 पैसे घटा)
राजस्थान: पेट्रोल ₹105.16 (51 पैसे घटा), डीजल ₹90.61 (46 पैसे घटा)
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भी मामूली कमी आई है।
किन राज्यों में बढ़ गए दाम?
महाराष्ट्र: पेट्रोल ₹104.93 (45 पैसे बढ़ा), डीजल ₹91.46 (43 पैसे बढ़ा)
पंजाब: पेट्रोल ₹98.50 (78 पैसे बढ़ा), डीजल ₹88.30 (75 पैसे बढ़ा)
उत्तर प्रदेश: पेट्रोल ₹94.97 (19 पैसे बढ़ा), डीजल ₹88.14 (22 पैसे बढ़ा)
तेलंगाना: पेट्रोल ₹107.67 (60 पैसे बढ़ा), डीजल ₹95.88 (55 पैसे बढ़ा)
पश्चिम बंगाल: पेट्रोल ₹106.13 (42 पैसे बढ़ा), डीजल ₹92.68 (39 पैसे बढ़ा)

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

अगर आप रोजाना पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें अपने फोन पर चेक करना चाहते हैं तो उसके लिए एसएमएस सर्विस भी उपलब्ध है। इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने शहर का कोड लिखकर RSP 9224992249 पर मैसेज कर सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक 9223112222 पर "RSP" भेजकर रेट जान सकते हैं। एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक 9222201122 पर "HP Price" लिखकर मैसेज भेजें और पेट्रोल-डीज़ल के ताज़ा दाम जानें।

रोज सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें

भारत में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं। इसमें अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार के रुझान, टैक्स, डीलर कमीशन और रुपये-डॉलर की स्थिति जैसी चीज़ों का असर शामिल होता है। यही वजह है कि हर शहर में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें अलग-अलग होती हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।

Ragib Asim

रागिब असीम – समाचार संपादक, NPG News रागिब असीम एक ऐसे पत्रकार हैं जिनके लिए खबर सिर्फ़ सूचना नहीं, ज़िम्मेदारी है। 2013 से वे सक्रिय पत्रकारिता में हैं और आज NPG News में समाचार संपादक (News Editor) के रूप में डिजिटल न्यूज़रूम और SEO-आधारित पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान अख़बार से की, जहाँ उन्होंने ज़मीन से जुड़ी रिपोर्टिंग के मायने समझे। राजनीति, समाज, अपराध और भूराजनीति (Geopolitics) जैसे विषयों पर उनकी पकड़ गहरी है। रागिब ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है।

Read MoreRead Less

Next Story