Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 30 January 2024: देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 30 January 2024: वैश्विक बाजार में पिछले कई दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है. मंगलवार को भी बढ़ोतरी का ये सिलसिला जारी रहा. 30 जनवरी को भी क्रूड ऑयल की कीमतों में इजाफा दर्ज किया गया.

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 30 January 2024: वैश्विक बाजार में पिछले कई दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है. मंगलवार को भी बढ़ोतरी का ये सिलसिला जारी रहा. 30 जनवरी को भी क्रूड ऑयल की कीमतों में इजाफा दर्ज किया गया. मंगलवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम में 0.23 फीसदी यानी 0.18 डॉलर की बढ़त के बाद ये 76.96 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. जबकि ब्रेंड क्रूड के दाम 0.24 प्रतिशत यानी 0.20 डॉलर चढ़कर 82.60 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. इसी के साथ देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बदल गईं. इस दौरान पेट्रोल-डीजल का भाव कहीं कम तो कहीं बढ़ गया. जबकि चारों प्रमुख महानगरों में तेल के दाम अब भी स्थिर बने हुए हैं.

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आज पेट्रोल-डीजल कीमत एक-एक पैसे गिरकर क्रमशः 96.58 और 89.75 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. जबकि वाराणसी में पेट्रोल 64 पैसे सस्ता होकर 96.58 और डीजल 63 पैसे गिरकर 90.04 रुपये लीटर पर आ गया है. सोनभद्र में पेट्रोल 41 पैसे चढ़कर 97.53 और डीजल 41 पैसे महंगा होकर 90.71 रुपये लीटर बिक रहा है.

आगरा में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 18-18 पैसे का इजाफा हुआ है. इसके बाद यहां पेट्रोल 96.38 और 89.55 रुपये लीटर बिक रहा है. जबकि अलीगढ़ में पेट्रोल 31 पैसे महंगा होकर 97.02 और डीजल 30 पैसे चढ़कर 90.16 रुपये लीटर बिक रहा है. प्रयागराज में पेट्रोल 54 तो डीजल 53 पैसे सस्ता हुआ है. अब यहां तेल की कीमतें क्रमशः 96.99 और 90.18 रुपये लीटर चल रही हैं. बुलंदशहर में पेट्रोल 37 पैसे महंगा होकर 97.43 और डीजल 36 पैसे चढ़कर 90.56 रुपये लीटर बिक रहा है.

महानगरों में ईंधन के दाम

शहर पेट्रोल डीजल

  • दिल्ली 96.72 89.62
  • मुंबई 106.31 94.27
  • कोलकाता 106.03 92.76
  • चेन्नई 102.73 94.33

बिहार के अररिया में पेट्रोल-डीजल क्रमशः 43-40 पैसे गिरकर 109.23 और 95.88 रुपये लीटर बिक रहा है. जबकि पटना में पेट्रोल 24 पैसे सस्ता होकर 107.24 रुपये और डीजल 22 पैसे गिरकर 94.04 रुपये लीटर बिक रहा है. वहीं वैशाली में पेट्रोल 36 पैसे गिरकर 107.32 और डीजल 34 पैसे गिरकर 94.11 रुपये लीटर बिक रहा है.

राजस्थान के अजमेर में पेट्रोल 34 पैसे और डीजल 31 पैसे गिरकर क्रमशः 108.20 और 93.47 रुपये लीटर बिक रहा है. जबकि गंगानगर में पेट्रोल पेट्रोल 1.25 रुपये महंगा होकर 113.48 और डीजल 1.25 रुपये चढ़कर 98.24 रुपये लीटर बिक रहा है. सवाई माधोपुर में पेट्रोल-डीजल 9-8 पैसे सस्ता होकर क्रमशः 109.63 और 94.74 रुपये लीटर बिक रहा है.


Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story