Begin typing your search above and press return to search.

Petrol-Diesel Price Today: दिल्ली से मुंबई तक बदले दाम, जानें आपके शहर का लेटेस्ट रेट

Petrol-Diesel Price Today: आज बुधवार 3 सितंबर 2025 को पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में फिर बदलाव हुआ है। रोज़ाना की तरह तेल विपणन कंपनियों (Oil Marketing Companies - OMCs) ने सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीज़ल के नए रेट जारी कर दिए हैं।

Petrol Diesel Price Today 26 August 2025: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, कई शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
X
By Ragib Asim

Petrol-Diesel Price Today: आज बुधवार 3 सितंबर 2025 को पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में फिर बदलाव हुआ है। रोज़ाना की तरह तेल विपणन कंपनियों (Oil Marketing Companies - OMCs) ने सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीज़ल के नए रेट जारी कर दिए हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमत और डॉलर-रुपया विनिमय दर का सीधा असर भारत में ईंधन की कीमतों पर पड़ता है। यही वजह है कि पेट्रोल और डीज़ल के रेट रोज़ बदलते रहते हैं।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत (₹ प्रति लीटर)

दिल्ली में आज पेट्रोल का भाव 94.72 रुपये और डीज़ल का भाव 87.62 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीज़ल की कीमत 92.15 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में आज पेट्रोल 103.94 रुपये और डीज़ल 90.76 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल का दाम 100.75 रुपये और डीज़ल का दाम 92.34 रुपये प्रति लीटर रहा।

अगर अन्य शहरों में पेट्रोल की कीमत (₹ प्रति लीटर)

अगर अन्य शहरों की बात करें तो अहमदाबाद में पेट्रोल 94.49 रुपये और डीज़ल 90.17 रुपये है। बेंगलुरु में पेट्रोल 102.92 रुपये और डीज़ल 89.02 रुपये पर मिल रहा है। हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत 107.46 रुपये और डीज़ल 95.70 रुपये दर्ज की गई है। जयपुर में पेट्रोल 104.72 रुपये और डीज़ल 90.21 रुपये पर बिक रहा है। लखनऊ में पेट्रोल 94.69 रुपये और डीज़ल 87.80 रुपये है, जबकि पुणे में पेट्रोल 104.04 रुपये और डीज़ल 90.57 रुपये है।

चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.30 रुपये और डीज़ल 82.45 रुपये रहा। इंदौर में पेट्रोल की कीमत 106.48 रुपये और डीज़ल 91.88 रुपये है। पटना में पेट्रोल 105.58 रुपये और डीज़ल 93.80 रुपये मिल रहा है। सूरत में पेट्रोल 95 रुपये और डीज़ल 89 रुपये है। वहीं नासिक में पेट्रोल 95.50 रुपये और डीज़ल 89.50 रुपये पर बिक रहा है।

हर दिन कैसे तय होती हैं फ्यूल की कीमतें?

भारत में हर सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट किए जाते हैं। इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) जैसी कंपनियां यह काम करती हैं। ये कंपनियां अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल प्राइस, रुपया-डॉलर की चाल, टैक्स, डीलर कमीशन और ट्रांसपोर्टेशन को जोड़कर हर दिन नया रेट तय करती हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

अगर आप रोजाना पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें अपने फोन पर चेक करना चाहते हैं तो उसके लिए एसएमएस सर्विस भी उपलब्ध है। इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने शहर का कोड लिखकर RSP 9224992249 पर मैसेज कर सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक 9223112222 पर "RSP" भेजकर रेट जान सकते हैं। एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक 9222201122 पर "HP Price" लिखकर मैसेज भेजें और पेट्रोल-डीज़ल के ताज़ा दाम जानें।

रोज सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें

भारत में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं। इसमें अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार के रुझान, टैक्स, डीलर कमीशन और रुपये-डॉलर की स्थिति जैसी चीज़ों का असर शामिल होता है। यही वजह है कि हर शहर में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें अलग-अलग होती हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story