Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today: 3 मार्च को आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव? चेक करें आज का लेटेस्ट रेट्स

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी! जानें 3 मार्च 2026 को आपके शहर में क्या है फ्यूल के तजा भाव। क्या युद्ध के बीच बढ़ेंगी कीमतें? पूरी लिस्ट यहाँ देखें।

Petrol Diesel Price Today: 3 मार्च को आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव? चेक करें आज का लेटेस्ट रेट्स
X

फोटो: NPG News

By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today: ईरान और इजरायल के बीच छिड़े युद्ध ने भले ही ग्लोबल इकोनॉमी में हड़कंप मचा दिया हो लेकिन भारतीय उपभोक्ताओं के लिए आज राहत की खबर है। 3 मार्च 2026 की सुबह देश की तेल कंपनियों (OMCs) ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी अस्थिरता और डॉलर के मुकाबले रुपये की रिकॉर्ड गिरावट के बावजूद घरेलू बाजार में फ्यूल की कीमतें फिलहाल काबू में नजर आ रही हैं।

दिल्ली से मुंबई तक क्या है आज का रेट?

देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62 प्रति लीटर पर बना हुआ है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में तेल की कीमतें अभी भी शतक के पार हैं जहां पेट्रोल के लिए आपको 104.21 और डीजल के लिए 92.15 खर्च करने होंगे। चेन्नई में पेट्रोल 100.75 के लेवल पर है जबकि कोलकाता में यह 103.94 पर बिक रहा है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.30 के साथ बड़े शहरों की तुलना में काफी सस्ता मिल रहा है।

आखिर क्यों नहीं बढ़ रहे दाम?

मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण ब्रेंट क्रूड के दाम आसमान छू रहे हैं फिर भी भारत में मई 2022 के बाद से कीमतों में कोई बड़ी छलांग नहीं देखी गई है। इसका मुख्य कारण सरकार द्वारा टैक्स स्ट्रक्चर में किया गया बदलाव और तेल कंपनियों का बैलेंसिंग एक्ट है। हालांकि एक्सपर्ट्स चेतावनी दे रहे हैं कि अगर कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जाता है और रुपया 91 के नीचे बना रहता है, तो कंपनियों के लिए इन कीमतों को ज्यादा दिनों तक स्थिर रख पाना एक बड़ी चुनौती होगी।

आम आदमी की जेब पर असर: ट्रांसपोर्ट से लेकर थाली तक

पेट्रोल-डीजल के दाम सिर्फ गाड़ी चलाने वालों को ही प्रभावित नहीं करते बल्कि इनका सीधा कनेक्शन आपकी थाली से भी है। ट्रक और लॉजिस्टिक की लागत बढ़ने से फल, सब्जी और दूध जैसी जरूरी चीजों की कीमतें बढ़ जाती हैं। फिलहाल कीमतों में स्थिरता रहने से सप्लाई चेन पर दबाव कम है। अगर आप घर बैठे अपने शहर का सटीक रेट जानना चाहते हैं, तो इंडियन ऑयल के ग्राहक 'RSP' और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर SMS कर सकते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story