Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 3 Jan: 3 जनवरी को पेट्रोल-डीजल के दाम क्या हैं? जानें आपके शहर का ताजा भाव

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे जारी हुए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, जानें आज आपके शहर में ईंधन कितने रुपये में मिल रहा है।

Petrol Diesel Price Today 3 Jan: 3 जनवरी को पेट्रोल-डीजल के दाम क्या हैं? जानें आपके शहर का ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 3 January 2026: हर दिन सुबह 6 बजे देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं। ये रेट्स अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपया विनिमय दर में आए बदलावों पर निर्भर होती हैं। इसका सीधा असर रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है चाहे ऑफिस जाने वाला हो या रोज का सामान बेचने वाला व्यापारी।

यह सिस्टम ट्रांसपेरेंसी बढाने के लिए लागु किया गया है ताकि उपभोक्ताओं को ईंधन के दामों को लेकर किसी तरह का भ्रम न रहे। ऐसे में रोजाना अपने शहर के रेट जानना आपके लिए जरूरी हो जाता है।

3 जनवरी 2026 को पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

देश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार हैं।

  • नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर है।
  • मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया।
  • कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है।
  • चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर रहा।
  • अहमदाबाद में पेट्रोल 94.49 रुपये और डीजल 90.17 रुपये प्रति लीटर है।
  • बेंगलुरु में पेट्रोल 102.92 रुपये और डीजल 89.02 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया।
  • हैदराबाद में पेट्रोल 107.46 रुपये और डीजल 95.70 रुपये प्रति लीटर है।
  • जयपुर में पेट्रोल 104.72 रुपये और डीजल 90.21 रुपये प्रति लीटर रहा।
  • लखनऊ में पेट्रोल 94.69 रुपये और डीजल 87.80 रुपये प्रति लीटर पर है।
  • पुणे में पेट्रोल 104.04 रुपये और डीजल 90.57 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया।
  • चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.30 रुपये और डीजल 82.45 रुपये प्रति लीटर रहा।
  • पटना में पेट्रोल 105.58 रुपये और डीजल 93.80 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया।

पिछले दो साल से कीमतें क्यों स्थिर हैं

मई 2022 के बाद केंद्र और कई राज्य सरकारों द्वारा टैक्स में कटौती की गई थी। इसके बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी नहीं देखी गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद घरेलू स्तर पर कीमतें तुलनात्मक रूप से स्थिर बनी हुई हैं।

किन कारणों से तय होती हैं ईंधन की कीमतें

पेट्रोल और डीजल की कीमतें मुख्य रूप से कच्चे तेल के दाम, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स, रिफाइनिंग की लागत और मांग-आपूर्ति के संतुलन पर निर्भर करती हैं। भारत कच्चे तेल का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए वैश्विक संकेतों का असर सीधे घरेलू बाजार पर पड़ता है।

SMS से कैसे चेक करें अपने शहर का रेट

अगर आप मोबाइल से पेट्रोल-डीजल की कीमत जानना चाहते हैं तो यह सुविधा भी उपलब्ध है।

  • Indian Oil के ग्राहक अपने शहर का कोड लिखकर “RSP” के साथ 9224992249 पर भेज सकते हैं।
  • BPCL ग्राहक “RSP” लिखकर 9223112222 पर भेज सकते हैं।
  • HPCL ग्राहक “HP Price” लिखकर 9222201122 पर SMS कर सकते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story