Begin typing your search above and press return to search.

फ्यूल प्राइस अपडेट: दुनिया भर में पेट्रोल के दाम हुए डबल, वर्षों की मुनाफावसूली के बाद फ्यूल कंपनियों का निकल गया 'तेल', चेक करें आज के दाम

Petrol Diesel Price Today (3 April 2026): ग्लोबल मार्केट में कच्चा तेल 100 डोलरत के पार पहुंच गया है। वर्षों की मुनाफावसूली के बाद भारतीय कंपनियों को डीजल पर 104 का नुकसान हो रहा है, लेकिन आम जनता के लिए रेट स्थिर है। जानें आज का लेटेस्ट रेट।

फ्यूल प्राइस अपडेट: दुनिया भर में पेट्रोल के दाम हुए डबल, वर्षों की मुनाफावसूली के बाद फ्यूल कंपनियों का निकल गया तेल, चेक करें आज के दाम
X

फोटो: AI

By Ragib Asim

नई दिल्ली/रायपुर 3 अप्रैल 2026। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार (Global Energy Market) पर साफ दिखने लगा है। 3 अप्रैल 2026 की सुबह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल (Brent Crude) 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। इस संकट के कारण जहां दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें दोगुनी हो गई हैं वहीं भारत में आम उपभोक्ताओं के लिए अभी भी राहत बरकरार है। हालांकि यह राहत तेल कंपनियों (OMCs) के लिए बड़ी 'आफत' बनकर आई है।

कंपनियों को प्रति लीटर कितना नुकसान?

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा के अनुसार ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के बावजूद घरेलू स्तर पर दाम स्थिर रखे गए हैं। इस वजह से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को पेट्रोल की बिक्री पर लगभग 24 प्रति लीटर और डीजल पर करीब 104 प्रति लीटर का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। तकनीकी भाषा में इसे 'अंडर-रिकवरी' (Under-recovery) कहा जाता है, जिसकी भरपाई फिलहाल कंपनियां अपने मुनाफे से कर रही हैं। हालाँकि पिछले कई वषों से जब क्रूड के दाम 60 डॉलर प्रति बैरल पर मिल रहे थे तो इस कमी का फायदा देश के आम उपभोक्ता को ट्रांसफर नहीं किया गया।

भारत में आज के रेट (3 अप्रैल 2026)

दिल्ली में इंडियन ऑयल (IOC) के पंपों पर आज के भाव:

  • साधारण पेट्रोल: ₹94.77 प्रति लीटर
  • साधारण डीजल: ₹87.67 प्रति लीटर
  • XP95 (प्रीमियम पेट्रोल): ₹101.89 प्रति लीटर
  • XG (प्रीमियम डीजल): ₹91.49 प्रति लीटर

पेट्रोल डीजल शहरवार रेट | Petrol, Diesel Price Today in India 3 April

शहर/राज्य पेट्रोल का रेट (₹) डीजल का रेट (₹)

  • पटना / बिहार 105.58 90.33
  • जयपुर / राजस्थान 104.85 91.82
  • हैदराबाद 107.46 95.70
  • बेंगलुरु 102.92 90.99
  • अहमदाबाद 100.80 92.39
  • चेन्नई 100.80 92.39
  • कोलकाता 105.45 90.02
  • मुंबई 103.54 90.03
  • दिल्ली 94.77 87.67

दुनिया का हाल: म्यांमार और लाओस में हाहाकार

युद्ध के चलते कई देशों में फ्यूल सप्लाई चेन ध्वस्त हो गई है। म्यांमार में पेट्रोल की कीमतें 100% और लाओस में 117% तक बढ़ गई हैं। फिलीपींस, मलेशिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी 40% से 70% तक की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके मुकाबले भारत में सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में कटौती और कंपनियों को कीमतों पर नियंत्रण रखने के निर्देश ने आम नागरिक को महंगाई के झटके से बचा रखा है।

सप्लाई सुरक्षित: 60 दिनों का बैकअप

आम जनता के लिए राहत की बात यह है कि देश में ईंधन की सप्लाई को लेकर कोई खतरा नहीं है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि भारत के पास अगले 60 दिनों के लिए कच्चे तेल का भरपूर स्टॉक सुरक्षित है। देश की रिफाइनरियां पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं, जिससे पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ अन्य उपोत्पादों की कमी नहीं होने दी जाएगी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story