Petrol-Diesel Price Today 03 April 2025: पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा! देखें आपके शहर में नई कीमतें वरना हो सकता है बड़ा नुकसान!
Petrol-Diesel Price Today 03 April 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत सहित 50 देशों पर टैरिफ लगा दिया है, जिसका असर ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों पर दिखा। गुरुवार, 3 अप्रैल 2025 को ब्रेंट क्रूड का भाव डेढ़ डॉलर गिरकर 73.22 डॉलर प्रति बैरल और WTI 69.90 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Petrol-Diesel Price Today 03 April 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत सहित 50 देशों पर टैरिफ लगा दिया है, जिसका असर ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों पर दिखा। गुरुवार, 3 अप्रैल 2025 को ब्रेंट क्रूड का भाव डेढ़ डॉलर गिरकर 73.22 डॉलर प्रति बैरल और WTI 69.90 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। हालांकि, भारत में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उल्टा ट्रेंड दिखाया। दिल्ली-मुंबई जैसे चारों महानगरों में दाम स्थिर रहे, लेकिन नोएडा, गाजियाबाद और पटना जैसे शहरों में कीमतें बढ़ गईं। आइए जानते हैं आज के ताजा रेट।
चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत (3 अप्रैल 2025)
- दिल्ली: पेट्रोल- 94.72 रुपये/लीटर, डीजल- 87.62 रुपये/लीटर (कोई बदलाव नहीं)
- मुंबई: पेट्रोल- 103.44 रुपये/लीटर, डीजल- 89.97 रुपये/लीटर (कोई बदलाव नहीं)
- चेन्नई: पेट्रोल- 100.76 रुपये/लीटर, डीजल- 92.35 रुपये/लीटर (कोई बदलाव नहीं)
- कोलकाता: पेट्रोल- 104.95 रुपये/लीटर, डीजल- 91.76 रुपये/लीटर (कोई बदलाव नहीं)
इन शहरों में बदले दाम
- नोएडा: पेट्रोल 26 पैसे बढ़कर 94.98 रुपये/लीटर, डीजल 30 पैसे चढ़कर 88.13 रुपये/लीटर।
- गाजियाबाद: पेट्रोल 26 पैसे गिरकर 94.39 रुपये/लीटर, डीजल 30 पैसे टूटकर 87.45 रुपये/लीटर।
- पटना: पेट्रोल 22 पैसे बढ़कर 105.58 रुपये/लीटर, डीजल 20 पैसे महंगा होकर 92.42 रुपये/लीटर।
ट्रंप के टैरिफ का असर
ट्रंप ने भारत पर 26% तक टैरिफ लगाया है, जो ऑटो पार्ट्स, दवाइयों और अन्य निर्यात को प्रभावित करेगा। पड़ोसी देशों पर भी 10% से 49% तक टैरिफ लागू किया गया है। इससे ग्लोबल क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट आई, लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थानीय करों (वैट), एक्साइज ड्यूटी और डीलर कमीशन के कारण बढ़े। विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों का सीधा असर खुदरा कीमतों पर नहीं पड़ता, क्योंकि भारत में ईंधन की कीमतें इन अतिरिक्त शुल्कों से दोगुनी हो जाती हैं।
कीमतें कैसे तय होती हैं?
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) जैसी सरकारी तेल कंपनियां हर सुबह 6 बजे अपडेट करती हैं। ये कीमतें कच्चे तेल की लागत, रुपये-डॉलर विनिमय दर, परिवहन लागत, एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीलर कमीशन पर आधारित होती हैं। मार्च 2024 में आखिरी बार 2 रुपये/लीटर की कटौती के बाद से कोई बड़ी राहत नहीं मिली है।
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?
पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?
भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।
14 मार्च को कम हुए थे दाम
मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG NEWS के साथ जुड़े रहें।