Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today: 29 सितंबर 2025 को पेट्रोल-डीजल के रेट जारी, जानिए आपके शहर का लेटेस्ट भाव

Petrol Diesel Price Today 29 Sep 2025: महाराष्ट्र से लेकर बिहार और दिल्ली से लेकर चेन्नई तक, हर जगह पेट्रोल और डीजल के दाम अलग-अलग होते हैं। इसका कारण है कि तेल कंपनियां हर सुबह नए रेट जारी करती हैं।

Petrol Diesel Price Today: 29 सितंबर 2025 को पेट्रोल-डीजल के रेट जारी, जानिए आपके शहर का लेटेस्ट भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 29 Sep 2025: महाराष्ट्र से लेकर बिहार और दिल्ली से लेकर चेन्नई तक, हर जगह पेट्रोल और डीजल के दाम अलग-अलग होते हैं। इसका कारण है कि तेल कंपनियां हर सुबह नए रेट जारी करती हैं। इन दामों में बदलाव अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों, रुपये-डॉलर की दर और सरकारों के लगाए गए टैक्स पर निर्भर करता है।

अगर आप आज यानी 29 सितंबर 2025 को अपनी गाड़ी की टंकी फुल करवाने जा रहे हैं, तो पहले यह जान लें कि आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्या हैं।

देश के बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट (29 Sep 2025)

नई दिल्ली: पेट्रोल ₹94.77, डीजल ₹87.67
मुंबई: पेट्रोल ₹103.50, डीजल ₹90.03
कोलकाता: पेट्रोल ₹105.41, डीजल ₹90.03
चेन्नई: पेट्रोल ₹100.80, डीजल ₹92.39
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹90.99
अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीजल ₹90.16
नोएडा: पेट्रोल ₹94.77, डीजल ₹87.89
आगरा: पेट्रोल ₹94.23, डीजल ₹87.23
जयपुर: पेट्रोल ₹104.72, डीजल ₹90.21
इंदौर: पेट्रोल ₹106.41, डीजल ₹91.81
पटना: पेट्रोल ₹105.56, डीजल ₹91.80
रांची: पेट्रोल ₹97.86, डीजल ₹92.62
सूरत: पेट्रोल ₹95.00, डीजल ₹89.50
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

अगर आप रोजाना पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें अपने फोन पर चेक करना चाहते हैं तो उसके लिए एसएमएस सर्विस भी उपलब्ध है। इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने शहर का कोड लिखकर RSP 9224992249 पर मैसेज कर सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक 9223112222 पर "RSP" भेजकर रेट जान सकते हैं। एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक 9222201122 पर "HP Price" लिखकर मैसेज भेजें और पेट्रोल-डीज़ल के ताज़ा दाम जानें।

रोज सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें

भारत में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं। इसमें अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार के रुझान, टैक्स, डीलर कमीशन और रुपये-डॉलर की स्थिति जैसी चीज़ों का असर शामिल होता है। यही वजह है कि हर शहर में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें अलग-अलग होती हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a senior journalist and news editor with 13+ years of experience in Indian politics, governance, crime, and geopolitics. With strong ground-reporting experience in Uttar Pradesh and Delhi, his work emphasizes evidence-based reporting, institutional accountability, and public-interest journalism. He currently serves as News Editor at NPG News.

Read MoreRead Less

Next Story