Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 29 January 2024: देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 29 January 2024: अंतरराष्ट्रीय बाजार में उठापटक के बीच सोमवार को एक बार फिर से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिला.

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 29 January 2024: अंतरराष्ट्रीय बाजार में उठापटक के बीच सोमवार को एक बार फिर से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिला. 29 जनवरी को डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम में 2.37 फीसदी यानी 0.29 डॉलर का इजाफा हुआ तो वहीं ब्रेंट क्रूड के दाम 0.38 प्रतिशत यानी 0.32 डॉलर महंगा हो गया. इसके बाद वैश्विक बाजार में WTI की कीमत बढ़कर 78.30 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं ब्रेंड क्रूड के दाम 83.87 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए. इसी के साथ देश के कई शहरों में भी ईंधन के दाम में बदलाव हो गया. इस दौरान पेट्रोल-डीजल कहीं सस्ता तो कहीं महंगा हो गया. हालांकि देश के चारों प्रमुख महानगरों में तेल की कीमतें आज भी स्थिर बनी हुई है.

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है. नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल-डीजल 17-17 पैसे सस्ता होकर क्रमशः 96.59 और 89.76 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. जबकि मेरठ में पेट्रोल 11 पैसे गिरकर 96.20 और डीजल 10 पैसे सस्ता होकर 89.39 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं लखीमपुर खीरी में पेट्रोल 68 पैसे महंगा होकर 97.71 और डीजल 66 पैसे चढ़कर 90.87 रुपये लीटर हो गया है. बरेली में भी ईंधन की कीमतों में इजाफा हुआ है. यहां पेट्रोल 77 तो डीजल 75 पैसे महंगा होकर क्रमशः 97.03 और 90.20 रुपये लीटर बिक रहा है.

महानगरों में तेल की कीमतें

शहर पेट्रोल डीजल

  • दिल्ली 96.72 89.62
  • मुंबई 106.31 94.27
  • कोलकाता 106.03 92.76
  • चेन्नई 102.74 94.33

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में पेट्रोल 63 पैसे चढ़कर 95.70 और डीजल 57 पैसे महंगा होकर 87.92 रुपये लीटर पर पहुंच गया है. जबकि कांगड़ा में तेल की कीमतें कम हुई हैं. यहां पेट्रोल 70 पैसे गिरकर 95.35 रुपये लीटर तो डीजल 66 पैसे सस्ता होकर 87.59 रुपये लीटर बिक रहा है. उधर हरियाणा के अंबाला में पेट्रोल 5 पैसे गिरकर 97.24 और डीजल 6 पैसे सस्ता होकर 90.08 रुपये लीटर पर आ गया है. जबकि रोहतक में पेट्रोल 14 और डीजल 11 पैसे सस्ता होकर क्रमशः 97.27 और 90.14 रुपये लीटर बिक रहा है.

गुरुग्राम में पेट्रोल 29 पैसे महंगा होकर 97.10 और डीजल 27 पैसे चढ़कर 89.96 रुपये लीटर बिक रहा है. महाराष्ट्र के अहमदनगर में पेट्रोल-डीजल 25-23 पैसे गिरकर क्रमशः 106.67 और 93.18 रुपये लीटर बिक रहा है. जबकि नासिक में पेट्रोल 68 पैसे महंगा होकर होकर 106.56 और डीजल 65 पैसे चढ़कर 93.06 रुपये लीटर बिक रहा है. बिहार को औरंगाबाद में पेट्रोल 47 पैसे चढ़कर 109.03 और डीजल 44 पैसे महंगा होकर 95.71 रुपये लीटर बिक रहा है. जबकि राजधानी पटना में पेट्रोल-डीजल 11-10 पैसे सस्ता होकर क्रमशः 107.48 और 94.26 रुपये लीटर बिक रहा है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story