Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Prices Today 29 February 2024: पेट्रोल- डीजल के नए दाम हुए जारी, टंकी फुल करवाने से पहले चेक करें लेटेस्ट अपडेट

Petrol Diesel Prices Today 29 February 2024: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गुरुवार को भी गिरावट देखने को मिली. इस दौरान डब्ल्यूटीआई के दाम 0.11 प्रतिशत यानी 0.09 डॉलर गिरकर 78.45 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए.

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Prices Today 29 February 2024: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गुरुवार को भी गिरावट देखने को मिली. इस दौरान डब्ल्यूटीआई के दाम 0.11 प्रतिशत यानी 0.09 डॉलर गिरकर 78.45 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए. जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 0.12 प्रतिशत यानी 0.10 डॉलर की गिरावट हुई. इसके बाद ये 83.58 डॉलर प्रति बैरल हो गए. इसी के साथ ही देश के ज्यादातर शहरों में ईंधन की कीमतें बदल गईं. हालांकि, चार प्रमुख महानगर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में तेल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में हुए बदलाव के आधार पर ही देश में पेट्रोल-डीजल के दाम तय किए जाते हैं.

राजधानी दिल्ली में लंबे समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है. यहां पेट्रोल अब भी 96.72 रुपये लीटर बिक रहा है. जबकि डीजल का भाव यहां 89.62 रुपये लीटर बना हुआ है. वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज (29 फरवरी) को पेट्रोल का भाव 96.47 रुपये लीटर चल रहा है. जबकि डीजल की कीमत यहां 89.66 रुपये लीटर चल रही है. दिल्ली से सटे नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल की कीमत 96.64 रुपये और डीजल का भाव डीजल 89.82 रुपये लीटर चल रहा है.

गाजियाबाद में आज (गुरुवार) को पेट्रोल-डीजल की कीमतें क्रमशः 96.58 और 89.75 रुपये लीटर चल रही है. जबकि मेरठ में पेट्रोल का भाव 96.46 और डीजल 89.64 रुपये लीटर चल रहा है. वहीं राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल 108.48 और डीजल 93.72 रुपये लीटर बिक रहा है. जोधपुर में पेट्रोल का भाव 108.29 और डीजल 93.56 रुपये लीटर बिक रहा है.

ऐसे जानें आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम

अगर आप भी घर बैठे अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानना चाहते हैं तो अपने मोबाइल पर नई कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आपको अपने मोबाइल फोन से RSP लिखकर और अपने शहर का कोड लिख 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. कुछ ही सेकंड में आपके मोबाइल पर तेल की कीमतों वाला मैसेज आ जाएगा. शहर का कोड आपको इंडियन ऑयल की वेबसाइट से मिल जाएगा. वहीं अगर आप बीपीसीएल पर तेल का भाव जानना चाहते हैं तो आपको RSP और शहर के कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना है. इसके बाद आपको SMS मिलेगा. जिसमें तेल की कीमतों की पूरी जानकारी होगी.

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story