Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 29 May: सुबह 6 बजे हो गया तेल के दाम में बड़ा बदलाव! पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? अभी देखें पूरी लिस्ट

Petrol Diesel Price Today 29 May: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। गुरुवार सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों ने ताजा रेट जारी किए, जिसके बाद उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक कई शहरों में तेल की कीमतों में हलचल देखी गई।

Kolkata FF Fatafat Result 29 April 2025: कोलकाता एफएफ फटाफट रिजल्ट घोषित; यहां देखें पूरी लिस्ट
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 29 May: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। गुरुवार सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों ने ताजा रेट जारी किए, जिसके बाद उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक कई शहरों में तेल की कीमतों में हलचल देखी गई। जहां कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम गिरे हैं, वहीं कुछ जगहों पर मामूली बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है। हालांकि, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे चार प्रमुख महानगरों में तेल के रेट जस के तस बने हुए हैं।

नोएडा-पटना में राहत, गाजियाबाद में जेब पर असर

सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी ताज़ा रेट्स के मुताबिक, यूपी के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में आज पेट्रोल 22 पैसे सस्ता होकर 94.52 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। वहीं डीजल की कीमत में भी 34 पैसे की कमी आई है और यह अब 87.55 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

इसके उलट गाजियाबाद में पेट्रोल 12 पैसे महंगा होकर 94.82 रुपये और डीजल 15 पैसे बढ़कर 87.97 रुपये प्रति लीटर हो गया है। बिहार की राजधानी पटना में लोगों को थोड़ी राहत मिली है। यहां पेट्रोल 20 पैसे सस्ता होकर 105.21 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है, जबकि डीजल 18 पैसे की गिरावट के साथ 91.48 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

महानगरों में स्थिरता बरकरार

चारों मेट्रो शहरों—दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता—में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

  • दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72, डीजल ₹87.62 प्रति लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल ₹103.44, डीजल ₹89.97 प्रति लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल ₹100.76, डीजल ₹92.35 प्रति लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल ₹104.95, डीजल ₹91.76 प्रति लीटर

क्रूड ऑयल में हलचल, फिर 65 डॉलर पार

पेट्रोल और डीजल के रेट में बदलाव का सबसे बड़ा कारण ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल है। बीते 24 घंटों में ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव एक डॉलर बढ़कर 65.67 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। वहीं, WTI क्रूड की कीमत 62.64 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई है। इस बढ़ोतरी का असर सीधे देश के तेल बाजार पर पड़ा है।

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story