Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Prices Today 28 March 2024: पेट्रोल- डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें 1 लीटर पेट्रोल- डीजल के दाम

Petrol Diesel Prices Today 28 March 2024: अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में गिरावट दर्ज हुई है, लेकिन इसका असर देश में आज (28 मार्च) के लिए जारी हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नहीं हुआ है।

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Prices Today 28 March 2024: अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में गिरावट दर्ज हुई है, लेकिन इसका असर देश में आज (28 मार्च) के लिए जारी हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नहीं हुआ है। हालांकि, कुछ राज्यों में ईंधन के भावों में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दूसरी तरफ, आज सुबह 6 बजे WTI क्रूड के दाम 83.16 डॉलर (6,931 रुपये) प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं, जबकि ब्रेंट क्रूड का रेट 87.26 डॉलर (7,273 रुपये) पर कारोबार कर रहा था।

तेल की कीमतों में बदलाव देखें तो छत्तीसगढ़ में आज पेट्रोल-डीजल 60 पैसे सस्ता मिलेगा, जबकि गोवा में पेट्रोल पर 54 पैसे और डीजल पर 52 पैसे कम हुए हैं। साथ ही मध्य प्रदेश, पंजाब, गुजरात, हरियाणा और बिहार में गिरावट दर्ज हुई है। दूसरी तरफ केरल में पेट्रोल 85 पैसे और डीजल 80 पैसे महंगा हुआ है, जबकि महाराष्ट्र में क्रमश: 51 पैसे और 50 पैसे बढ़े हैं। इसके अलावा ओडिशा, त्रिपुरा और झारखंड़ में भी इजाफा हुआ है।

प्रमुख महानगरों में ईंधन के दामों की बात करें तो राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये/लीटर हो गई है, जबकि डीजल 87.62 रुपये में बिक रहा है। इसी प्रकार मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये में और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर में खरीदा जा सकता है। साथ ही कोलकाता में पेट्रोल के दाम घटकर 103.94 रुपये/लीटर और डीजल के 90.76 रुपये पर आ गए हैं, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 100.85 रुपये और डीजल 92.43 रुपये/लीटर में मिलेगा।

महानगरों में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें:

  • दिल्ली: पेट्रोल - ₹94.76 / लीटर, डीजल - ₹87.66 / लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल - ₹104.19 / लीटर, डीजल - ₹92.13 / लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल - ₹103.93 / लीटर, डीजल - ₹90.74 / लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल - ₹100.73 / लीटर, डीजल - ₹92.32 / लीटर

अन्य शहरों में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें:

  • नोएडा: पेट्रोल - ₹94.81 / लीटर, डीजल - ₹87.94 / लीटर
  • गुरुग्राम: पेट्रोल - ₹95.18 / लीटर, डीजल - ₹88.03 / लीटर
  • बेंगलुरु: पेट्रोल - ₹99.82 / लीटर, डीजल - ₹85.92 / लीटर
  • चंडीगढ़: पेट्रोल - ₹94.22 / लीटर, डीजल - ₹82.38 / लीटर
  • हैदराबाद: पेट्रोल - ₹107.39 / लीटर, डीजल - ₹95.63 / लीटर
  • जयपुर: पेट्रोल - ₹104.86 / लीटर, डीजल - ₹90.34 / लीटर
  • पटना: पेट्रोल - ₹105.16 / लीटर, डीजल - ₹92.03 / लीटर
  • लखनऊ: पेट्रोल - ₹94.63 / लीटर, डीजल - ₹87.74 / लीटर

अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों के बारे में जानने के लिए आप अपने फोन से SMS करके भी जान सकते हैं। आपको इंडियन ऑयल के कस्टमर होने पर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर SMS भेजना होगा। BPCL के कस्टमर होने पर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 पर SMS भेजकर भी आप पेट्रोल और डीजल के नए दाम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। HPCL के कस्टमर होने पर HP Price और अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 पर SMS भेजकर भी आप पेट्रोल और डीजल के दाम पता कर सकते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story