Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे जारी हुए पेट्रोल डीजल तजा रेट, जानें आपके शहर का लेटेस्ट भाव

Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने 28 दिसंबर 2025 के नए रेट जारी किए। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम यहां देखें।

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे जारी हुए पेट्रोल डीजल तजा रेट, जानें आपके शहर का लेटेस्ट भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today: देश की तेल विपणन कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी करती हैं। ये कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की चाल और डॉलर–रुपया एक्सचेंज रेट में आए बदलावों के आधार पर तय होती हैं। ईंधन की कीमतों में हल्का सा उतार-चढ़ाव भी आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डालता है चाहे वह ऑफिस जाने वाला कर्मचारी हो या सब्जी-फल बेचने वाला छोटा व्यापारी। ऐसे में डेली फ्यूल प्राइस अपडेट पर नजर रखना सिर्फ जरूरत नहीं बल्कि समझदारी भी है। आइये जानते आज के तजा भाव..

Petrol Diesel Rate Today: आपके शहर में क्या हैं ताजा दाम
28 दिसंबर 2025 को जारी ताजा रेट के मुताबिक नई दिल्ली में पेट्रोल ₹94.72 और डीजल ₹87.62 प्रति लीटर पर बना हुआ है। मुंबई में पेट्रोल ₹104.21 और डीजल ₹92.15 प्रति लीटर दर्ज किया गया है। कोलकाता में पेट्रोल ₹103.94 और डीजल ₹90.76 प्रति लीटर पर बिक रहा है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल ₹100.75 और डीजल ₹92.34 प्रति लीटर है।
अहमदाबाद में पेट्रोल ₹94.49 और डीजल ₹90.17 प्रति लीटर पर है। बेंगलुरु में पेट्रोल ₹102.92 और डीजल ₹89.02 प्रति लीटर दर्ज किया गया है। हैदराबाद में पेट्रोल ₹107.46 और डीजल ₹95.70 प्रति लीटर है। जयपुर में पेट्रोल ₹104.72 और डीजल ₹90.21 प्रति लीटर, लखनऊ में पेट्रोल ₹94.69 और डीजल ₹87.80 प्रति लीटर, पुणे में पेट्रोल ₹104.04 और डीजल ₹90.57 प्रति लीटर दर्ज किया गया है।
चंडीगढ़ में पेट्रोल ₹94.30 और डीजल ₹82.45 प्रति लीटर पर बना हुआ है। इंदौर में पेट्रोल ₹106.48 और डीजल ₹91.88 प्रति लीटर, पटना में पेट्रोल ₹105.58 और डीजल ₹93.80 प्रति लीटर है। सूरत में पेट्रोल ₹95.00 और डीजल ₹89.00 प्रति लीटर, जबकि नासिक में पेट्रोल ₹95.50 और डीजल ₹89.50 प्रति लीटर दर्ज किया गया है।
Petrol Diesel Price पिछले दो साल से स्थिर क्यों
मई 2022 के बाद केंद्र सरकार और कई राज्य सरकारों ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स में कटौती की थी, जिसके बाद ईंधन की कीमतों में बड़ी स्थिरता देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें भले ही ऊपर-नीचे होती रही हों, लेकिन घरेलू स्तर पर भारतीय उपभोक्ताओं के लिए पेट्रोल और डीजल के रेट तुलनात्मक रूप से स्थिर बने हुए हैं।
Fuel Price तय करने वाले बड़े फैक्टर
पेट्रोल और डीजल की कीमतें मुख्य रूप से कच्चे तेल से जुड़ी होती हैं, क्योंकि इन्हीं से ईंधन का उत्पादन होता है। जब global crude oil prices बढ़ती हैं, तो उसका असर भारतीय बाजार पर पड़ता है। भारत ज्यादातर कच्चा तेल आयात करता है और यह खरीद डॉलर में होती है, इसलिए रुपये के कमजोर होने पर ईंधन महंगा पड़ता है। इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स और ड्यूटी खुदरा कीमतों का बड़ा हिस्सा होते हैं, यही वजह है कि अलग-अलग राज्यों में fuel price अलग नजर आता है। कच्चे तेल को usable fuel में बदलने की refining cost और बाजार में demand–supply का संतुलन भी कीमत तय करने में अहम भूमिका निभाता है।
Petrol Diesel Price SMS से कैसे चेक करें
अगर आप अपने शहर का पेट्रोल-डीजल रेट मोबाइल पर जानना चाहते हैं, तो इसके लिए SMS सुविधा भी उपलब्ध है। Indian Oil के ग्राहक अपने शहर का कोड लिखकर RSP के साथ 9224992249 पर भेज सकते हैं। BPCL ग्राहक RSP लिखकर 9223112222 पर SMS भेज सकते हैं, जबकि HPCL ग्राहक HP Price लिखकर 9222201122 पर भेजकर ताजा रेट चेक कर सकते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story