Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 28 December: आज देश भर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 28 December: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव का सिलसिला जारी है. गुरुवार को भी क्रूड ऑयल के दाम में बदलाव देखने को मिला.

Petrol Diesel Rate Today: आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल – डीजल का ताजा रेट, देखें पेट्रोल–डीजल के लेटेस्ट रेट लिस्ट
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 28 December: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव का सिलसिला जारी है. गुरुवार को भी क्रूड ऑयल के दाम में बदलाव देखने को मिला. इस दौरान ब्रेंट क्रूट और डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम में मामूली बढ़त देखने को मिली. इसी के साथ देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया. हालांकि गुरुवार को देश के कुछ शहरों में तेल की दरों में गिरावट भी हुई है. गुरुवार (28 दिसंबर) को डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत में 0.32 फीसदी यानी 0.24 डॉलर का इजाफा हुआ. इसी के साथ डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव बढ़कर 74.35 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. जबकि ब्रेंट क्रूड के दाम में आज 0.30 प्रतिशत यानी ,.024 डॉलर का इजाफा हुआ है और अब ये 79.89 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

उत्तर प्रदेश के कई शहरों में आज तेल की कीमतों में बदलाव दर्ज किया गया. नोएडा/ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल 35 तो डीजल 34 पैसे चढ़कर 97 और 90.14 रुपये लीटर बिक रहा है. जबकि प्रयागराज में तेल के दाम में गिरावट आई है. यहां पेट्रोल 14 तो डीजल 13 पैसे सस्ता होकर क्रमशः 96.52 और 89.73 रुपये लीटर पर आ गया है. गोरखपुर में पेट्रोल 44 पैसे महंगा होकर 96.79 और डीजल 43 पैसे महंगा होकर 89.97 रुपये लीटर बिक रहा है. जबकि लखनऊ में पेट्रोल-डीजल क्रमशः 15-15 पैसे चढ़कर 96.62 और 89.81 रुपये लीटर मिल रहा है. सहारनपुर में पेट्रोल 16 पैसे गिरकर 97.50 रुपये लीटर तो डीजल 16 पैसे सस्ता होकर 90.65 रुपये लीटर बिक रहा है.

प्रमुख चार महानगरों में तेल की दाम

शहर पेट्रोल डीजल

  • दिल्ली 96.72 89.62
  • मुंबई 106.31 94.27
  • कोलकाता 106.03 92.76
  • चेन्नई 102.63 94.24

राजस्थान के अलवर में पेट्रोल 14 और डीजल 13 पैसे महंगा होकर क्रमशः 109.26 और 94.41 रुपये लीटर बिक रहा है. जबकि जयपुर में पेट्रोल-डीजल 3-3 पैसे सस्ता होकर क्रमशः 108.45 और 93.69 रुपये लीटर बिक रहा है. वहीं उदयपुर में पेट्रोल 20 पैसे चढ़कर 109.47और डीजल 18 पैसे महंगा होकर 94.62 रुपये लीटर बिक रहा है. सीकर में पेट्रोल-डीजल क्रमशः 15-14 पैसे लीटर सस्ता होकर 109.39 और 94.54 रुपये लीटर में बिक रहा है. बिहार के वैशाली में पेट्रोल 26 पैसे चढ़कर 107.56 रुपये लीटर तो डीजल 24 पैसे महंगा होकर 94.33 रुपये लीटर बिक रहा है. जबकि रोहतास में पेट्रोल-डीजल क्रमशः 76 और 71 पैसे महंगा हुआ है. अब यहां पेट्रोल 108.88 और डीजल 95.57 रुपये लीटर में मिल रहा है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story