Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 27 October 2023: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी हुए, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 27 October 2023: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कोई तेज बदलाव नहीं है। शुक्रवार सुबह 6 बजे के करीब WTI क्रूड 83.62 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है।

Petrol Diesel Price Today 12 September 2023: पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट प्राइस जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं दाम
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 27 October 2023: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कोई तेज बदलाव नहीं है। शुक्रवार सुबह 6 बजे के करीब WTI क्रूड 83.62 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 88.35 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था।

मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमत में 52 और डीजल में 46 पैसे की गिरावट है। पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 48 और डीजल 47 पैसे सस्ता हुआ है। इसके अलावा पंजाब, मिजोरम, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए हैं। दूसरी ओर, बिहार में पेट्रोल 40 पैसे और डीजल 37 पैसे महंगा हो गया है। झारखंड में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 31 पैसे का उछाल है। उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, केरल और महाराष्ट्र में भी ईंधन महंगा हो गया है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल 102.77 रुपये और डीजल 94.37 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में कितने बदले दाम

  • नोएडा में पेट्रोल 96.59 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
  • गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
  • लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
  • पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
  • पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।

ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम

आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।


Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story