Begin typing your search above and press return to search.

Petrol diesel price 27 January: 27 जनवरी को पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी, जानिए दिल्ली, मुंबई समेत प्रमुख शहरों के तजा रेट

Petrol diesel price 27 January: 27 जनवरी को देशभर में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी हो गई हैं। दिल्ली, मुंबई, बेंगलोर समेत प्रमुख शहरों के रेट और CNG की दरें यहां देखें।

Petrol diesel price 27 January: 27 जनवरी को पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी, जानिए दिल्ली, मुंबई समेत प्रमुख शहरों के तजा रेट
X
By Ragib Asim

Petrol diesel price 27 January: सरकारी तेल कंपनियों ने 27 जनवरी 2026 को सुबह 6 बजे देशभर में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कीं हैं। रोजाना की तरह आज भी दरें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के रेट, रुपये-डॉलर एक्सचेंज रेट और टैक्स पर निर्भर रहीं। फरवरी में केंद्रीय बजट आने वाला है। इस दौरान आम तौर पर ईंधन की कीमतों में बड़े बदलाव नहीं होते। फिलहाल दरें स्थिर बनी हुई हैं।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत

नई दिल्ली में आज पेट्रोल ₹94.77 प्रति लीटर पर है। मुंबई में यह ₹103.50, कोलकाता में ₹105.41 और चेन्नई में ₹100.93 पर मिल रहा है। बेंगलोर में पेट्रोल ₹102.92, हैदराबाद में ₹107.50 और जयपुर में ₹104.72 प्रति लीटर है। नोएडा में दाम ₹94.90, गुरुग्राम में ₹95.36 और चंडीगढ़ में ₹94.30 है। भुवनेश्वर में आज पेट्रोल की कीमत ₹101.03 प्रति लीटर रही।

CNG की आज की कीमत

राजधानी दिल्ली में CNG ₹77.09 प्रति किलो पर मिल रही है। मुंबई में यह ₹77.00 पर है। चेन्नई में CNG ₹91.50, बेंगलोर में ₹89.50 और हैदराबाद में ₹96.00 पर बिक रही है। भरतपुर में दाम ₹92.00, देवास में ₹96.00 है। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद और मथुरा में CNG ₹93.35, मेरठ में ₹86.05 पर उपलब्ध है। हरियाणा के रेवाड़ी में यह ₹82.70 प्रति किलो पर मिल रही है।

कैसे तय होती हैं रोजाना की दरें

देश में ईंधन की कीमतें तेल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) हर सुबह तय करती हैं। ये कंपनियां चार मुख्य बातें देखती हैं: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल का रेट, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, केंद्र और राज्य सरकारों का टैक्स, और डीलरों का मार्जिन।

हर राज्य का टैक्स ढांचा अलग है। इसी वजह से एक ही दिन दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के दामों में अंतर रहता है। यह अंतर मुख्य रूप से स्थानीय करों से बनता है। ईंधन की कीमतों का असर रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधे पड़ता है। परिवहन खर्च से लेकर सब्जी के दामों तक, सब इससे जुड़े रहते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story