Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 26 December: बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 26 December: देशभर में आज (26 दिसंबर) के लिए पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, जबकि कुछ राज्यों में मामूली बदलाव देखने को मिला है।

Petrol Diesel Rate Today: आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल – डीजल का ताजा रेट, देखें पेट्रोल–डीजल के लेटेस्ट रेट लिस्ट
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 26 December: देशभर में आज (26 दिसंबर) के लिए पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, जबकि कुछ राज्यों में मामूली बदलाव देखने को मिला है। दूसरी तरफ, आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दिख रही है। WTI क्रूड 73.62 डॉलर (6,123 रुपये) प्रति बैरल के भाव पर बिक रहा है, जबकि ब्रेंट क्रूड 79.07 डॉलर (6,577 रुपये) प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

यहां महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल

राज्यों में हुआ उतार-चढ़ाव देखें तो हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 33 पैसे और डीजल 31 पैसे महंगा हुआ है, जबकि महाराष्ट्र में दोनों पर 22 पैसे बढ़े हैं। इसके अलावा, पंजाब, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी पट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा हुआ है। दूसरी तरफ, राजस्थान में पेट्रोल 51 पैसे और डीजल 46 पैसे सस्ता हुआ है। गुजरात में 78 पैसे की कटौती हुई है। साथ ही हरियाणा, तमिलनाडु, त्रिपुरा और केरल में भी दाम गिरे हैं।

महानगरों में नहीं बदले दाम

देश के प्रमुख महानगरों में आज की कीमत पहले के समान बनी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी प्रकार कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है।

सुबह 6 बजे कीमतों में होता है बदलाव

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव रोजाना सुबह 6 बजे होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड-र्व की क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं। इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story