Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 26 August 2023: पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी, जानें आज क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Price Today 26 August 2023: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है. शनिवार को एक बार फिर से देश के कई शहरों में तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिला.

Petrol-Diesel Price 28 July 2023:  पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, यहां चेक करें अपने जिले में तेल की कीमत
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 26 August 2023: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है. शनिवार को एक बार फिर से देश के कई शहरों में तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिला. हालांकि, कई शहरों में पेट्रोल-डीजल सस्ता भी हुआ है. जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में गिरावट आई हैं. अगर बात करें डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड की तो ये 0.44 फीसदी यानी 0.35 डॉलर प्रति बैरल गिरकर 78.54 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है. जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.34 प्रतिशत यानी 0.28 डॉलर प्रति बैरल सस्ता होकर 82.93 डॉलर प्रति बैरल हो गया है.

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है. यहां गुरुवार को पेट्रोल-डीजल 17-17 पैसे महंगा होकर क्रमशः 96.76 और 89.93 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जबकि प्रयागराज में पेट्रोल एक पैसे महंगा होकर 97.33 रुपये प्रति लीटर हो गया है. यहां डीजल के दाम स्थिर हैं. प्रयागराज में एक लीटर डीजल के लिए आपको 90.51 रुपये देने होंगे. वाराणसी में भी पेट्रोल-डीजल एक-एक पैसे महंगा हुआ है. यहां इनकी कीमत क्रमशः 97.06 और 90.25 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

जबकि गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल 6-6 पैसे महंगा हुआ है. यहां दोनों के दाम क्रमशः 97.11 और 90.28 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 5 पैसे तो डीजल 4 पैसे महंगा हुआ है. अब यहां इनकी कीमत क्रमशः 107.59 और 94.36 रुपये लीटर प्रति बैरल हो गया है. जबकि पूर्णिया में पेट्रोल 35 पैसे महंगा होकर 108.73 रुपये तो डीजल 33 पैसे महंगा होकर 95.41 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जबकि

इन शहरों में घटे तेल के दाम

आगरा में पेट्रोल की कीमतों में 45 तो डीजल के दाम 44 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं. इसके बाद यहां पेट्रोल 96.18 तो डीजल 89.36 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जबकि अमरोहा में पेट्रोल-डीजल 22-22 पैसे सस्ता होकर 97.08 और 90.25 रुपये प्रति लीटर हो गया है. बिहार के सहरसा में पेट्रोल 37 पैसे सस्ता होकर 107.70 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जबकि यहां डीजल की कीमत 35 पैसे गिरकर 94.44 रुपये प्रति लीटर हो गई है. सुपौल में पेट्रोल 37 तो डीजल 34 पैसे सस्ता हुआ है. इसके बाद यहां दोनों के दाम क्रमशः 108.43 और 95.13 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. समस्तीपुर में पेट्रोल 18 तो डीजल 16 पैसे सस्ता हुआ है. अब यहां पेट्रोल की कीमत 107.42 तो डीजल का रेट 94.19 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में तेल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में पेट्रोल-डीजल क्रमशः 96.72 और 89.62 रुपये लीटर मिल रहा है. जबकि मुंबई में इनकी कीमत क्रमशः 106.31 और 94.27 रुपये लीटर चल रही है. जबकि कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 तो डीजल 92.76 रुपये में मिल रहा है. वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.74 रुपये तो डीजल 94.33 रुपये लीटर मिल रहा है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story