Begin typing your search above and press return to search.

Petrol and diesel prices today: पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ा बदलाव, आज 25 अक्टूबर को कई शहरों में सस्ता हुआ तेल, जानिए लेटेस्ट रेट

Petrol and diesel prices today: वर्ल्ड मार्किट में इस हफ्ते फिर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 को क्रूड....

Petrol and diesel prices today: पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ा बदलाव, आज 25 अक्टूबर को कई शहरों में सस्ता हुआ तेल, जानिए लेटेस्ट रेट
X
By Ragib Asim

नई दिल्ली। वर्ल्ड मार्किट में इस हफ्ते फिर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 को क्रूड ऑयल की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई, जिससे देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में हल्का बदलाव देखने को मिल रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) की कीमत 0.29 डॉल‍र गिरावट के साथ 61.50 डॉल‍र प्रति बैरल पर आ गई, जबकि ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) का भाव 0.05 डॉल‍र घटकर 65.94 डॉल‍र प्रति बैरल पर बंद हुआ।
इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
गुड रिटर्न्स वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी आई है।
शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर) बदलाव
गुरुग्राम	        95.30	87.77	14-13 पैसे सस्ता
भुवनेश्वर 101.11 92.69 5 पैसे सस्ता
प्रयागराज 95.11 88.30 60-64 पैसे सस्ता
अमेठी 95.10 88.27 40 पैसे सस्ता
इन शहरों में महंगा हुआ तेल
शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर) बदलाव
यपुर	        105.40	90.82	49-44 पैसे महंगा
सीतापुर 95.77 88.92 76-74 पैसे महंगा
सहारनपुर 95.70 88.84 42-40 पैसे महंगा
बरेली 95.11 88.28 29-32 पैसे महंगा
देश के चार प्रमुख महानगरों में आज के दाम
शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली	        94.77	87.76
मुंबई 103.50 90.03
कोलकाता 105.41 92.02
चेन्नई 100.80 92.39
कीमतों में उतार-चढ़ाव की वजह क्या है?
विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका और यूरोप में तेल की मांग घटने, ब्याज दरों में स्थिरता और डॉलर की मजबूती के चलते वैश्विक बाजार में क्रूड के दाम दबाव में हैं। इसके साथ ही ओपेक देशों की उत्पादन नीति और मध्यपूर्वी तनाव का भी असर भावों पर पड़ता है। भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार की दिशा और रुपया-डॉलर विनिमय दर से तय होती हैं।
जनता पर असर
तेल की कीमतों में मामूली गिरावट से आम उपभोक्ताओं को राहत तो मिली है, लेकिन कीमतें अभी भी उच्च स्तर पर बनी हुई हैं। परिवहन लागत और रोजमर्रा के खर्च पर इसका असर जारी है। विशेषज्ञ मानते हैं कि आने वाले सप्ताह में यदि क्रूड में और गिरावट दर्ज होती है तो इसका सीधा असर घरेलू ईंधन कीमतों पर भी दिखेगा।

क्यों बदलते हैं दाम?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के क्रूड ऑयल रेट पर निर्भर करती हैं। डॉलर की मजबूती या कमजोरी, ग्लोबल डिमांड और घरेलू टैक्स का भी सीधा असर पड़ता है। यही कारण है कि हर दिन सुबह 6 बजे नए भाव लागू होते हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

अगर आप रोजाना पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें अपने फोन पर चेक करना चाहते हैं तो उसके लिए एसएमएस सर्विस भी उपलब्ध है। इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने शहर का कोड लिखकर RSP 9224992249 पर मैसेज कर सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक 9223112222 पर "RSP" भेजकर रेट जान सकते हैं। एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक 9222201122 पर "HP Price" लिखकर मैसेज भेजें और पेट्रोल-डीज़ल के ताज़ा दाम जानें।

रोज सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें

भारत में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं। इसमें अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार के रुझान, टैक्स, डीलर कमीशन और रुपये-डॉलर की स्थिति जैसी चीज़ों का असर शामिल होता है। यही वजह है कि हर शहर में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें अलग-अलग होती हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story