Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 25 October 2023: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी हुए, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 25 October 2023: अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन दिनों कच्चे तेल के भाव में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं. आज यानी 25 अक्टूबर को भी कच्चे तेल के भाव में बढ़त देखी गई.

Petrol Diesel Price Today 12 September 2023: पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट प्राइस जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं दाम
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 25 October 2023: अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन दिनों कच्चे तेल के भाव में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं. आज यानी 25 अक्टूबर को भी कच्चे तेल के भाव में बढ़त देखी गई. इस क्रम में ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) के रेट में 0.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और ब्रेंट का भाव बढ़कर 88.09 डॉलर प्रति लीटर हो गया. वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil) का भाव में बुधवार को 0.11 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, जिसके बाद इसका भाव 83.65 डॉलर प्रति बैरल हो गया है.

आपको बता दें कि फिलिस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास और इजराइल के बीच जारी युद्ध का परिणाम विश्व को कच्चे तेल के दाम हुई बढ़ोतरी के रूप में भुगतना पड़ रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह युद्ध जारी रहता है तो भारत जैसे देशों में ईंधन के दाम आसमान छू सकते हैं. इस बीच देश की सरकारी तेल कंपनियों (इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने आज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव वाली लिस्ट जारी कर दी है.

महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम आज

  • दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल 102.66 रुपये, डीजल 94.26 रुपये लीटर

अन्य शहरों में पेट्रोल और डीजल का भाव

  • प्रयागराज में पेट्रोल 96.66 रुपये, डीजल 89.86 रुपये लीटर
  • अमृतसर में पेट्रोल 98.47 रुपये, डीजल 88.79 रुपये लीटर
  • नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये, डीजल 89.82 रुपये लीटर
  • गुरुग्राम में पेट्रोल 96.71 रुपये, डीजल 89.59 रुपये लीटर
  • लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये, डीजल 89.66 रुपये लीटर
  • पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये, डीजल 94.04 रुपये लीटर

चेक करें अपने शहर का पेट्रोल और डीजल के दाम आज

मैसेज के जरिए अपने शहर का फ्यूल रेट जानने के लिए बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज भेजना होगा. वहीं HPCL के ग्राहकों को दाम पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर मैसेज करें. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज कर सकते हैं.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story