Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 25 June 2025: पेट्रोल-डीजल के दामों में आया बड़ा बदलाव, 25 जून के ताजा रेट जानकर चौंक जाएंगे!

Petrol Diesel Price Today 25 June 2025: 25 जून 2025 की सुबह भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं और इस बार आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालने वाला बड़ा बदलाव देखने को मिला।

Petrol Diesel Price Today 25 June 2025: पेट्रोल-डीजल के दामों में आया बड़ा बदलाव, 25 जून के ताजा रेट जानकर चौंक जाएंगे!
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 25 June 2025: 25 जून 2025 की सुबह जब लोग अपने वाहनों को भरवाने पेट्रोल पंप पहुंचे, तो ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने पहले से तय समय के अनुसार सुबह 6 बजे देशभर में पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए। हर दिन की तरह इस बार भी कीमतें ग्लोबल क्रूड ऑयल प्राइस, डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट और टैक्स स्ट्रक्चर जैसे फैक्टर्स के आधार पर अपडेट की गईं।

दिल्ली में आज पेट्रोल ₹94.72 और डीजल ₹87.62 प्रति लीटर पर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल ₹104.21 और डीजल ₹92.15 है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम ₹103.94 और डीजल ₹90.76 है। चेन्नई में पेट्रोल ₹100.75 और डीजल ₹92.34 रहा। हैदराबाद में पेट्रोल ₹107.46 के उच्चतम स्तर पर रहा जबकि डीजल ₹95.70 प्रति लीटर है। लखनऊ, जयपुर, पुणे, चंडीगढ़, इंदौर, पटना, सूरत जैसे शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बड़ा उछाल नहीं दिखा, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाज़ार के दबाव और घरेलू टैक्स स्ट्रक्चर के कारण भाव स्थिरता बनाए हुए हैं।

आपके शहर में कितना है आज का पेट्रोल-डीजल रेट?

  • नई दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72 | डीजल ₹87.62
  • मुंबई: पेट्रोल ₹104.21 | डीजल ₹92.15
  • कोलकाता: पेट्रोल ₹103.94 | डीजल ₹90.76
  • चेन्नई: पेट्रोल ₹100.75 | डीजल ₹92.34
  • हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46 | डीजल ₹95.70
  • लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69 | डीजल ₹87.80
  • जयपुर: पेट्रोल ₹104.72 | डीजल ₹90.21
  • पुणे: पेट्रोल ₹104.04 | डीजल ₹90.57
  • चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30 | डीजल ₹82.45
  • इंदौर: पेट्रोल ₹106.48 | डीजल ₹91.88
  • पटना: पेट्रोल ₹105.58 | डीजल ₹93.80
  • सूरत: पेट्रोल ₹95.00 | डीजल ₹89.00

रोज सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें

आपको बता दें कि भारत में हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी कंपनियां हर शहर के लिए रेट तय करती हैं, जो टैक्स, वैट, डीलर कमीशन और क्रूड रेट के आधार पर अलग-अलग हो सकता है।

हर दिन कैसे तय होती हैं फ्यूल की कीमतें?

भारत में हर सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट किए जाते हैं। इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) जैसी कंपनियां यह काम करती हैं। ये कंपनियां अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल प्राइस, रुपया-डॉलर की चाल, टैक्स, डीलर कमीशन और ट्रांसपोर्टेशन को जोड़कर हर दिन नया रेट तय करती हैं।

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story