Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 23 October 2023: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी हुए, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 23 October 2023: ग्लोबल मार्केट में पिछले कुछ दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में उठापटक का दौर जारी है. इस क्रम में आज यानी 23 अक्टूबर को कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है.

Petrol Diesel Price Today 12 September 2023: पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट प्राइस जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं दाम
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 23 October 2023: ग्लोबल मार्केट में पिछले कुछ दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में उठापटक का दौर जारी है. इस क्रम में आज यानी 23 अक्टूबर को कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है. वैश्विक बाजार में आज डब्ल्यूटीआई क्रूड आयल 87.53 डॉलर प्रति बैरल मिल रहा है.

वहीं, ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव बढ़कर 91.59 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. इंटरनेशनल लेवल पर कच्चे तेल के दामों में हुए इस फेरबदल का असर देश में पेट्रोल और डीजल के खुदरा भाव पर देखने को मिल रहा है. देश के कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल के भाव बदल गए हैं.

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम आज

  • दिल्ली में पेट्रोल का भाव 96.72 रुपये और डीजल का भाव 89.76 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल का भाव 106.31 रुपये और डीजल का भाव 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल का भाव 106.03 रुपये और डीजल का भाव 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 रुपये और डीजल भाव 94.24 रुपये प्रति लीटर

देश के इन शहरों में भी बदले दाम

  • लखनऊ में पेट्रोल 96.62 रुपये और डीजल 89.81 रुपये प्रति लीटर
  • पटना में पेट्रोल 107.42 रुपये और डीजल 94.21 रुपये प्रति लीटर
  • गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर
  • पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर
  • नोएडा में पेट्रोल 97 रुपये और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर

इस बीच देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव वाली लिस्ट अपडेट कर दी है. नई रेट लिस्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ में पेट्रोल के भाव में 50 पैसे तो डीजल के भाव में 43 वैसे की बढ़ोतरी देखने को मिली है. हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल क्रमशः 58 पैसे व 51 पैसे महंगा हुआ है.

इसके साथ ही केरल, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भी पेट्रोल और डीजल के भाव में वृद्धि हुई है. महाराष्ट्र की बात करें तो यहां पेट्रोल 65 पैसे व डीजल 63 पैसे सस्ता हुआ है. बिहार में भी पेट्रोल और डीजल पर क्रमशः 51 पैसे व 47 पैसे गिरे हैं. जिन राज्यों में ईंधन के भाव कम हुए हैं उनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story