Petrol Diesel Price Today 23 May: आज कहां कितना महंगा हुआ पेट्रोल? जानें अपने शहर के ताज़ा दाम, देखें एक क्लिक में पूरी लिस्ट!
Petrol Diesel Price Today 23 May: आज शुक्रवार, 23 मई 2025 है और तेल कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे देशभर में पेट्रोल और डीज़ल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। हालांकि ज्यादातर मेट्रो शहरों में कीमतें स्थिर बनी रहीं, कुछ शहरों में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया है।

Petrol Diesel Price Today 23 May: आज शुक्रवार, 23 मई 2025 है और तेल कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे देशभर में पेट्रोल और डीज़ल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। हालांकि ज्यादातर मेट्रो शहरों में कीमतें स्थिर बनी रहीं, कुछ शहरों में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर और डीज़ल ₹87.67 प्रति लीटर बनी हुई है। मार्च 2024 के बाद अब तक कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है, जब पेट्रोल पर ₹2 प्रति लीटर की कटौती की गई थी।
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमतें (23 मई 2025)
शहर पेट्रोल रेट (₹ प्रति लीटर) बदलाव
- नई दिल्ली ₹94.77 0
- मुंबई ₹103.50 0
- कोलकाता ₹105.41 0
- चेन्नई ₹100.99 +0.09
- गुड़गांव ₹95.04 +0.08
- नोएडा ₹95.05 +0.18
- बैंगलोर ₹102.92 -0.10
- पटना ₹105.60 +0.02
- तिरुवनंतपुरम ₹107.49 +0.01
- लखनऊ ₹94.73 +0.04
- हैदराबाद ₹107.46 0
- जयपुर ₹104.72 0
- चंडीगढ़ ₹94.30 0
आज के डीज़ल रेट्स (23 मई 2025) – कहां बढ़े, कहां घटे
शहर डीज़ल रेट (₹ प्रति लीटर) बदलाव
- नई दिल्ली ₹87.67 0
- मुंबई ₹90.03 0
- कोलकाता ₹92.02 0
- चेन्नई ₹92.57 +0.08
- गुड़गांव ₹87.90 +0.08
- नोएडा ₹88.19 +0.18
- बैंगलोर ₹90.99 -0.10
- पटना ₹91.83 +0.01
- तिरुवनंतपुरम ₹96.48 0
- लखनऊ ₹87.86 +0.05
- हैदराबाद ₹95.70 0
- जयपुर ₹90.21 0
- चंडीगढ़ ₹82.45 0
कौन तय करता है पेट्रोल-डीजल के दाम?
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?
पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?
भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।
14 मार्च को कम हुए थे दाम
मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।
