Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 23 January 2024: आज देश भर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 23 January 2024: देश की पेट्रोलियम कंपनियाें ने आज (23 जनवरी) के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं। राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम उत्पादों के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन राज्य स्तर पर कुछ जगह मामूली परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 23 January 2024: देश की पेट्रोलियम कंपनियाें ने आज (23 जनवरी) के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं। राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम उत्पादों के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन राज्य स्तर पर कुछ जगह मामूली परिवर्तन देखने को मिल रहा है। दूसरी ओर, कच्‍चे तेल की कीमतों में बीते 24 घंटे के दौरान करीब 2 डॉलर का उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड का भाव चढ़कर 80.06 डॉलर (6,653 रुपये) प्रति बैरल पहुंच गया है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज हुए बदलाव देखें तो नोएडा में पेट्रोल पर 27 पैसे और डीजल 26 पर पैसे घटे हैं। साथ ही बिहार की राजधानी पटना में आज पेट्रोल 88 पैसे और डीजल 82 पैसे सस्ता हुआ है। दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश में पेट्रोल डीजल की कीमतों में मामूली बढ़त देखने को मिल रही है। बता दें, राज्यों में VAT में बदलाव के चलते पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव होता है।

महानगरों में नहीं बदली कीमतें

महानगरों में आज कीमतें पहले के समान बनी हुई हैं। देश की राजधानी दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। साथ ही मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी प्रकार, चेन्नई में पेट्रोल के दाम 102.63 रुपये और डीजल के 94.24 रुपये प्रति लीटर हैं, जबकि कोलकाता में प्रति लीटर पेट्रोल के भाव 106.03 रुपये और डीजल के 92.76 रुपये हैं।

घर बैठे जानें कीमतें

आप SMS कर पेट्रोल डीजल की कीमतों को घर बैठे जान सकते हैं। अगर आप इंडियन ऑयल के उपभोक्ता हैं तो RSP और अपने शहर का कोड लिख भेजें 9224992249 नंबर पर, बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP और शहर के कोड को लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना है। इसके बाद आपको SMS के जरिए सारी जानकारियां दे दी जाएंगी। एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व शहर का कोड लिखना होगा और 9222201122 पर भेजना होगा।

रोज सुबह तय होती हैं कीमतें

ईंधन की कीमतें हर रोज सुबह में बदलती हैं। दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

हर शहर में अलग-अलग Rate क्यों?

हर शहर में पेट्रोल का रेट अलग-अलग होने की वजह Tax है। वहीं, अलग-अलग राज्यों में राज्य सरकारें अलग-अलग रेट से टैक्स वसूलती हैं। वहीं, हर शहर के हिसाब से नगर निगम, नगर पालिकाओं के भी टैक्स होते हैं। शहर के हिसाब से अलग अलग होते हैं, जिन्हें लोकल बॉडी टैक्स भी कहा जाता है। बता दें कि हर नगर निगम के आधार पर अलग-अलग टैक्स भी लगाए जाते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim पिछले 8 वर्षों से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। क्राइम, पॉलिटिक्स और मनोरंजन रिपोर्टिंग के साथ ही नेशनल डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है।

Read MoreRead Less

Next Story