Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today: GST रेट में बदलाव के बाद पेट्रोल-डीजल सस्ता या महंगा? देखें आज का लिस्ट

Petrol Diesel Price Today: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को इंटरनेशनल बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली तेजी देखने को मिली। डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.34 डॉलर यानी 0.54% बढ़कर 63.02 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Petrol Diesel Price Today: GST रेट में बदलाव के बाद पेट्रोल-डीजल सस्ता या महंगा? देखें आज का लिस्ट
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को इंटरनेशनल बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली तेजी देखने को मिली। डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.34 डॉलर यानी 0.54% बढ़कर 63.02 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं ब्रेंट क्रूड 0.37 डॉलर यानी 0.55% चढ़कर 67.05 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।आइये जानते हैं आज के पेट्रोल-डीजल के दाम।

इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

  • गुरुग्राम में पेट्रोल 95.26 और डीजल 87.73 रुपये/लीटर हो गया।
  • भुवनेश्वर में पेट्रोल 101.19 और डीजल 92.77 रुपये/लीटर पर आ गया।
  • पटना में पेट्रोल 105.23 और डीजल 91.49 रुपये/लीटर तक गिरा।
  • तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 107.30 और डीजल 96.18 रुपये/लीटर हो गया।

कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं।

  • लखनऊ में पेट्रोल 94.69 और डीजल 87.81 रुपये/लीटर हो गया।
  • आगरा में पेट्रोल 94.61 और डीजल 87.70 रुपये/लीटर हो गया।
  • अलीगढ़ में पेट्रोल 94.88 और डीजल 87.99 रुपये/लीटर पर पहुंचा।

दिल्ली-मुंबई समेत चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल

  • दिल्ली: पेट्रोल 94.77, डीजल 87.67 रुपये/लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल 103.50, डीजल 90.03 रुपये/लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल 105.41, डीजल 92.02 रुपये/लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल 100.90, डीजल 92.49 रुपये/लीटर

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल रेट (₹/लीटर)

शहर पेट्रोल डीजल

  • दिल्ली 94.77 87.67
  • मुंबई 103.50 90.03
  • कोलकाता 105.41 92.02
  • चेन्नई 100.90 92.49
  • पटना 105.23 91.49
  • गुरुग्राम 95.26 87.73
  • भुवनेश्वर 101.19 92.77
  • लखनऊ 94.69 87.81
  • आगरा 94.61 87.70
  • अलीगढ़ 94.88 87.99
  • तिरुवनंतपुरम 107.30 96.18

रोज सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें

आपको बता दें कि भारत में हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी कंपनियां हर शहर के लिए रेट तय करती हैं, जो टैक्स, वैट, डीलर कमीशन और क्रूड रेट के आधार पर अलग-अलग हो सकता है।

हर दिन कैसे तय होती हैं फ्यूल की कीमतें?

भारत में हर सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट किए जाते हैं। इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) जैसी कंपनियां यह काम करती हैं। ये कंपनियां अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल प्राइस, रुपया-डॉलर की चाल, टैक्स, डीलर कमीशन और ट्रांसपोर्टेशन को जोड़कर हर दिन नया रेट तय करती हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story