Begin typing your search above and press return to search.

Fuel Price Update: 21 अक्टूबर को देशभर में जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ ईंधन

Petrol Diesel Price 21 October 2025: देशभर में आज पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी हुए। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में कीमतें लगभग स्थिर हैं, जबकि कुछ राज्यों में हल्का बदलाव देखा गया।

Petrol Diesel Price Today: देश भर में पेट्रोलडीज़ल की कीमतों में बड़ा बदलाव! फटाफट चेक करें अपने शहर का रेट
X
By Ragib Asim

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर। देशभर में आज फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली बदलाव हुआ है। मंगलवार सुबह 6 बजे तेल कंपनियों ने नए रेट जारी किए। कुछ शहरों में ईंधन सस्ता हुआ है, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि मेट्रो सिटीज में रेट लगभग स्थिर हैं। भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम रोज सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं। यह सिस्टम 2017 से लागू है ताकि अंतरराष्ट्रीय बाजार के उतार-चढ़ाव का असर तुरंत उपभोक्ताओं तक पहुंच सके।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें (21 अक्टूबर 2025)
शहर पेट्रोल (प्रति लीटर) डीजल (प्रति लीटर)
दिल्ली 94.77 रुपये 87.67 रुपये
मुंबई 103.50 रुपये 90.03 रुपये
कोलकाता 105.41 रुपये 91.02 रुपये
चेन्नई 100.91 रुपये 92.49 रुपये
दिल्ली और मुंबई में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 7 पैसे और डीजल 5 पैसे सस्ता हुआ है। उधर, कोलकाता में हल्की बढ़ोतरी हुई है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ जिलों में 10 से 20 पैसे तक का बदलाव हुआ है।

रोज सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें

आपको बता दें कि भारत में हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी कंपनियां हर शहर के लिए रेट तय करती हैं, जो टैक्स, वैट, डीलर कमीशन और क्रूड रेट के आधार पर अलग-अलग हो सकता है।

हर दिन कैसे तय होती हैं फ्यूल की कीमतें?

भारत में हर सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट किए जाते हैं। इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) जैसी कंपनियां यह काम करती हैं। ये कंपनियां अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल प्राइस, रुपया-डॉलर की चाल, टैक्स, डीलर कमीशन और ट्रांसपोर्टेशन को जोड़कर हर दिन नया रेट तय करती हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a senior journalist and news editor with 13+ years of experience in Indian politics, governance, crime, and geopolitics. With strong ground-reporting experience in Uttar Pradesh and Delhi, his work emphasizes evidence-based reporting, institutional accountability, and public-interest journalism. He currently serves as News Editor at NPG News.

Read MoreRead Less

Next Story