Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 21 October 2023: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी हुए, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 21 October 2023: वैश्विक बाजार में शनिवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. इससे पहले कई दिनों तक क्रूड के भाव में लगातार इजाफा हुआ. लेकिन आज कच्चे तेल की कीमतें कम हो गई.

Petrol Diesel Price Today 21 October 2023: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी हुए, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 21 October 2023: वैश्विक बाजार में शनिवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. इससे पहले कई दिनों तक क्रूड के भाव में लगातार इजाफा हुआ. लेकिन आज कच्चे तेल की कीमतें कम हो गई. शनिवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 0.69 फीसदी यानी 0.62 डॉलर प्रति बैरल कम होकर 88.75 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए तो वहीं ब्रेंट क्रूट का भाव 0.24 प्रतिशत यानी 0.22 डॉलर गिरकर 92.16 डॉलर प्रति बैरल हो गया. इसी के साथ देश के कई शहरों में तेल की कीमतें भी बदल गई, लेकिन देश के प्रमुख चार महानगरों में आज भी तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं.

महानगरों में पेट्रोल के दाम

दिल्ली में पेट्रोल फिलहाल 96.72 रुपये प्रति लीटर चल रहा है. जबकि डीजल का भाव यहां 89.62 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है. वहीं मुंबई में पेट्रोल का भाव 106.31 रुपये लीटर तो डीजल का भाव 94.27 रुपये प्रति लीटर चल रहा है. कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. जबकि चेन्नई में पेट्रोल के दाम 11 पैसे बढ़कर 102.74 रुपये लीटर तो डीजल 9 पैसे महंगा होर 94.33 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

इन शहरों में कम हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत

नोएडा/ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल-डीजल 17-17 पैसे गिरकर क्रमशः 96.59 और 89.76 रुपये लीटर हो गया है. पुणे में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 33-33 पैसे की कटौती हुई है. इसके बाद यहां पेट्रोल 105.84 रुपये लीटर तो डीजल 92.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले में पेट्रोल की कीमतों में 17 पैसे की कटौती के बाद ये 106.09 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जबकि डीजल 17 पैसे गिरकर 92.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है. तमिलनाडु के वैल्लोर में पेट्रोल 41 पैसे और डीजल 40 पैसे गिरकर क्रमशः 103.54 और 95.12 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

इन शहरों में बढ़े तेल के दाम

वहीं महाराष्ट्र के अहमदनगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें क्रमशः 28 और 26 पैसे बढ़कर 106.92 और 93.41 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं. जबकि अमरावती में पेट्रोल 67 पैसे महंगा होकर 107.61 रुपये लीटर और डीजल 65 पैसे बढ़कर 94.11 रुपये प्रति लीटर हो गया है. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में पेट्रोल 44 तो डीजल 41 पैसे महंगा हुआ है. अब यहां पेट्रोल 107.32 रुपये लीटर तो डीजल 93.97 रुपये लीटर बिक रहा है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story