Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Prices Today 21 March 2024: पेट्रोल- डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें 1 लीटर पेट्रोल- डीजल के दाम

Petrol Diesel Prices Today 21 March 2024: 21 मार्च को देश भर में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें घोषित की गई हैं। सरकारी तेल कंपनियाँ रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के भाव में बदलाव करती हैं। आज, राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं, लेकिन कई राज्यों में इसमें बदलाव देखा जा रहा है।

Petrol Diesel Rate Today: आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल – डीजल का ताजा रेट, देखें पेट्रोल–डीजल के लेटेस्ट रेट लिस्ट
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Prices Today 21 March 2024: 21 मार्च को देश भर में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें घोषित की गई हैं। सरकारी तेल कंपनियाँ रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के भाव में बदलाव करती हैं। आज, राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं, लेकिन कई राज्यों में इसमें बदलाव देखा जा रहा है।

महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार हैं:

  • दिल्ली: पेट्रोल - 94.72 रुपये, डीजल - 87.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल - 104.21 रुपये, डीजल - 92.15 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल - 103.94 रुपये, डीजल - 90.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल - 100.85 रुपये, डीजल - 92.44 रुपये प्रति लीटर

बिहार में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती हुई है। पेट्रोल की कीमत 8 पैसे कम होकर 107.09 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत भी 8 पैसे कम होकर 93.81 रुपये प्रति लीटर है। अन्य राज्यों में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में बदलाव देखा जा रहा है। कुछ राज्यों में इसमें कटौती हुई है जबकि कुछ राज्यों में दाम बढ़े हैं। इससे पहले तेल भरवाने से पहले अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के भाव का पता लगाना जरूरी है।

घर बैठे जानें कीमतें

आप SMS कर पेट्रोल डीजल की कीमतों को घर बैठे जान सकते हैं। अगर आप इंडियन ऑयल के उपभोक्ता हैं तो RSP और अपने शहर का कोड लिख भेजें 9224992249 नंबर पर, बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP और शहर के कोड को लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना है। इसके बाद आपको SMS के जरिए सारी जानकारियां दे दी जाएंगी। एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व शहर का कोड लिखना होगा और 9222201122 पर भेजना होगा।

रोज सुबह तय होती हैं कीमतें

ईंधन की कीमतें हर रोज सुबह में बदलती हैं. दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim पिछले 8 वर्षों से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। क्राइम, पॉलिटिक्स और मनोरंजन रिपोर्टिंग के साथ ही नेशनल डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है।

Read MoreRead Less

Next Story