Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें जारी, क्रूड की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आपके शहर का पेट्रोल-डीज़ल का ताजा भाव

Petrol Diesel Price Today (20 सितंबर 2025): इंटरनेशनल मार्किट में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में रोजाना बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार (20 सितंबर) को क्रूड ऑयल के दामों में बड़ी गिरावट हुई है।

Petrol- Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के लेटेस्ट रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितने बदल गए दाम
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today (20 सितंबर 2025): इंटरनेशनल मार्किट में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में रोजाना बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार 20 सितंबर को क्रूड ऑयल के दामों में बड़ी गिरावट हुई है। WTI Crude 0.89 डॉलर गिरकर 62.68 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है, वहीं Brent Crude 0.76 डॉलर टूटकर 66.68 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, भारत में इसका असर देखने को नहीं मिल रहा है। आइये जानते हैं आज के पेट्रोल-डीजल के दाम।

किन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल?

  • लखनऊ: पेट्रोल 12 पैसे बढ़कर ₹94.69/लीटर, डीजल 14 पैसे बढ़कर ₹87.81/लीटर।
  • प्रयागराज: पेट्रोल 17 पैसे चढ़कर ₹95.97/लीटर, डीजल 15 पैसे बढ़कर ₹88.24/लीटर।
  • अलीगढ़: पेट्रोल 3 पैसे बढ़कर ₹95.10/लीटर, डीजल भी 3 पैसे बढ़कर ₹88.24/लीटर।

किन शहरों में सस्ता हुआ तेल?

  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा: पेट्रोल 41 पैसे घटकर ₹94.71/लीटर, डीजल 48 पैसे गिरकर ₹87.81/लीटर।
  • जयपुर: पेट्रोल ₹1.02 घटकर ₹104.38/लीटर, डीजल 92 पैसे घटकर ₹89.90/लीटर।
  • पटना: पेट्रोल 15 पैसे घटकर ₹105.58/लीटर, डीजल 14 पैसे घटकर ₹91.82/लीटर।
  • आगरा: पेट्रोल 4 पैसे गिरकर ₹94.57/लीटर, डीजल 5 पैसे घटकर ₹87.64/लीटर।

चारों महानगरों में तेल के दाम

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीज़ल (₹/लीटर)

  • दिल्ली ₹94.77 ₹87.67
  • मुंबई ₹103.50 ₹90.03
  • कोलकाता ₹105.41 ₹92.02
  • चेन्नई ₹100.80 (23 पैसे ) ₹92.39

रोज सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें

आपको बता दें कि भारत में हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी कंपनियां हर शहर के लिए रेट तय करती हैं, जो टैक्स, वैट, डीलर कमीशन और क्रूड रेट के आधार पर अलग-अलग हो सकता है।

हर दिन कैसे तय होती हैं फ्यूल की कीमतें?

भारत में हर सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट किए जाते हैं। इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) जैसी कंपनियां यह काम करती हैं। ये कंपनियां अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल प्राइस, रुपया-डॉलर की चाल, टैक्स, डीलर कमीशन और ट्रांसपोर्टेशन को जोड़कर हर दिन नया रेट तय करती हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।

FAQ: पेट्रोल-डीजल से जुड़े आम सवाल

Q. आज 20 सितंबर को क्रूड ऑयल का भाव क्या है?

A. WTI Crude $62.68 प्रति बैरल और Brent Crude $66.68 प्रति बैरल पर है।

Q. सबसे ज्यादा कहां महंगा हुआ पेट्रोल?

A. प्रयागराज में पेट्रोल 17 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ।

Q. दिल्ली में आज पेट्रोल-डीजल का रेट क्या है?

A. दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीज़ल ₹87.67 प्रति लीटर है।

Q. पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर दिन कब बदलती हैं?

A. हर रोज़ सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट होती हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story