Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, देखिए आपके शहर में क्या है कीमत

Petrol Diesel Price Today 20 September 2023: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से बढ़त देखने को मिल रही है.

Petrol Diesel Price Today 12 September 2023: पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट प्राइस जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं दाम
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 20 September 2023: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से बढ़त देखने को मिल रही है. इस क्रम में डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम बढ़कर 91.49 डॉलर प्रति बैरल हो गए हैं, जबकि ब्रेंट क्रूड ऑयल 94.29 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. कच्चे तेल की कीमतों में हुई वृद्धि का असर देश में पेट्रोल और डीजल के खुदरा भाव पर देखने को मिल रहा है. कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दाम बदल गए हैं.

क्या हैं पेट्रोल और डीजल के रेट

वहीं, देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट वाली लिस्ट जारी कर दी है. नई रेट लिस्ट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए तो डीजल का भाव 89.62 रुपए लीटर बना हुआ है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां पेट्रोल और डीजल के भाव क्रमशः 96.57 रुपए व 89.76 रुपए प्रति लीटर हैं. दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर ( नोएडा व ग्रेटर नोएडा ) में पेट्रोल 96.79 रुपए तो डीजल 89.96 रुपए लीटर की दर पर बिक रहा है. इसके अतिरिक्त गाजियाबाद में पेट्रोल का भाव 96.58 रुपए लीटर और डीजल का भाव 89.75 रुपए लीटर हो गया है. हरियाणा की अगर बात करें तो यहां गुरुग्राम में पेट्रोल और डीजल क्रमशः 97.18 रुपए व 90.05 रुपए लीटर बिक रहा है.

देश के चारों महानगरों में पेट्रोल डीजल के रेट

  • दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर, डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर, डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर, डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story